LATEST NEWS

  •  Patna Traffic
  • Patna Traffic: पटना में रावण वध देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया रूट! गांधी

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather:बिहार में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, इन जिलों में.. तापमान में गिरावट दर्ज, दिन में गर्मी,

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

Bihar News : सिवान में जर्जर बिजली के तार नहीं बदलने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, लाइनमैन को बनाया बंधक

Bihar News : सिवान के सिसवन प्रखंड के गयासपुर गांव में जर्जर बिजली के तार नहीं बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसी कड़ी में उन्होंने लाइनमैन को बंधक बना लिया.....पढ़िए आगे

Bihar News : सिवान में जर्जर बिजली के तार नहीं बदलने से फूटा
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - फोटो : TABISH

SIWAN :  जिले के सिसवन प्रखंड अंतर्गत गयासपुर गांव में जर्जर बिजली के तारों को न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। लंबे समय से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा असंतोष व्याप्त है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही का विरोध करते हुए बिजली विभाग के लाइनमैन सोनू बैठा को कथित रूप से बंधक बना लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में काफी समय से बिजली के तार बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में लटक रहे हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार सूचना दी गई और तार बदलने की गुहार लगाई गई। इसके बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे गांव में हर समय किसी बड़ी अनहोनी और हादसे का खतरा बना रहता है।

घटना के समय मौके पर अभय यादव, आजाद खान, शेख रहमत, विक्कू, सिकन्दर अली और अनवर अली समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बार-बार की शिकायतों की अनदेखी से ग्रामीणों में विभाग के रवैये को लेकर भारी आक्रोश पनप रहा है। वे जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाने की मांग कर रहे हैं।

पूरे मामले पर बिजली विभाग का पक्ष जानने के लिए जब कनिष्ठ अभियंता (जेई) अवधेश कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल तो उठाया लेकिन कुछ ही देर में फोन काट दिया। इसके बाद उनकी ओर से इस घटना और ग्रामीणों के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया या बयान नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि गयासपुर गांव में अविलंब नए तार बिछाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि गांव की विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी भी संभावित बड़े हादसे से ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा की जा सके।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट