LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Patna Traffic: पटना में रावण वध देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया रूट! गांधी मैदान के आसपास सड़कें बंद, कई रास्तों पर पाबंदी

Patna Traffic: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।...

 Patna Traffic
घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान- फोटो : social Media

Patna Traffic: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। विजयादशमी के मौके पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों के परिचालन पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। ऐसे में गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले नया ट्रैफिक रूट जरूर जान लेना चाहिए, वरना रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

निर्धारित यातायात व्यवस्था के मुताबिक, 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से रावण वध कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान कई रास्तों को बंद रखा जाएगा, जबकि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि, एंबुलेंस, अन्य आपातकालीन वाहनों और वैध पासधारक वाहनों को निर्धारित नियमों के तहत आने-जाने की अनुमति होगी।

अशोक राजपथ और बुद्ध मार्ग पर वाहनों की नो-एंट्री

गांधी मैदान के आसपास यातायात नियंत्रित रखने के लिए अशोक राजपथ और बुद्ध मार्ग पर विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं। अशोक राजपथ पर गोविंद मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम की ओर कारगिल चौक जाने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, बुद्ध मार्ग पर कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहे तक गांधी मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद रखा जाएगा।

इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण गांधी मैदान के आसपास सामान्य दिनों की तुलना में यातायात का दबाव दूसरे मार्गों पर बढ़ सकता है।

NSIT
Nsmch

डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान जाना होगा मुश्किल

रावण वध कार्यक्रम के दौरान डाकबंगला चौराहे और भट्टाचार्य मोड़ से गांधी मैदान की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। डाकबंगला चौराहे से आने वाले वाहनों को न्यू डाकबंगला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि भट्टाचार्य मोड़ से आने वाले वाहनों को राजेंद्र पथ की ओर भेजा जाएगा।इसके अलावा, नेहरू पथ से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को आयकर गोलंबर से ही मोड़ दिया जाएगा। रिक्शा, ठेला और ऑटो को भी आयकर गोलंबर से दाहिनी ओर वीरचंद पटेल पथ की तरफ भेजने की व्यस्था की गई है।

जेपी गंगा पथ और जेपी गोलंबर के आसपास भी पाबंदी

यातायात व्यवस्था के तहत जेपी गंगा पथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित गोलंबर से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके साथ ही रामगुलाम चौक से पश्चिम की ओर जेपी गोलंबर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।वहीं, जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क तक के मार्ग को सुरक्षित रखा जाएगा। इस इलाके में आने-जाने वाले लोगों को पुलिस के निर्देशों और निर्धारित रूट का पालन करना होगा।

पटना जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

यातायात पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

पटना सिटी से पटना जंक्शन: अशोक राजपथ से आने वाले वाहन गांधी चौक, भिखना पहाड़ी मोड़, बारी पथ, मछुआटोली, दिनकर गोलंबर, नाला रोड, अप्सरा गोलंबर और सीडीए बिल्डिंग होते हुए पटना जंक्शन पहुंच सकेंगे।

दानापुर से आने वाले वाहन: गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहन राजापुर पुल से बाईं ओर मुड़कर बोरिंग रोड चौराहे की ओर जा सकेंगे।

पटना जंक्शन से गांधी मैदान की ओर: वाहन डाकबंगला, न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य चौराहा, सीडीए बिल्डिंग और गोरियाटोली के रास्ते जा सकेंगे।

घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान

गांधी मैदान में रावण वध देखने जाने वाले लोगों को सलाह है कि वे समय से पहले निकलें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। निजी वाहन से पहुंचने वालों को पार्किंग से संबंधित निर्धारित व्यवस्था की जानकारी लेकर ही घर से निकलना चाहिए।त्योहार के दौरान भारी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करना और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना जरूरी होगा, ताकि रावण वध कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट