LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

सीवान जेल में बंदी की मौत पर बवाल: परिजनों का पिटाई से हत्या का आरोप, सदर अस्पताल में झड़प

सीवान जेल में बंद एक 55 वर्षीय बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। मृतक के परिजनों ने जेल के अंदर उसकी बुरी तरह पिटाई करने से मौत होने का आरोप लगाया है....

सीवान जेल में बंदी की मौत पर बवाल: परिजनों का पिटाई से हत्या
सीवान जेल में बंदी की मौत पर बवाल- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्दापुर गांव के रहने वाले लगभग 55 वर्षीय विश्वनाथ चौहान की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गत 22 जुलाई को अपने ही पाटीदारों के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में पाटीदारों द्वारा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


पोस्टमार्टम के लिए शव लाते ही भड़का परिजनों का गुस्सा 

जेल में विश्वनाथ चौहान की मौत के बाद जब उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया, तो इसकी खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का साफ दावा है कि जेल प्रशासन और पुलिस कर्मियों द्वारा जेल के अंदर बुरी तरह पिटाई किए जाने के कारण ही उनकी जान गई है।


Diarch GO

अस्पताल में जेल सिपाही से मारपीट का आरोपगिरफ्तारी की मांग 

सदर अस्पताल में परिजनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब परिजनों और जेल कर्मियों के बीच सीधी बहस हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जेल में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में ही उनके साथ मारपीट की। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने संबंधित सिपाही की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।


NSIT
Nsmch

प्रशासनिक पहल और पुलिस बल की मौजूदगी से शांत हुआ मामला 

अस्पताल परिसर में लंबे समय तक चले हंगामे और तनावपूर्ण माहौल की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर और निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर स्थिति को नियंत्रित किया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगी मौत की वजह 

विश्वनाथ चौहान की मौत की असली वजह क्या थी, यह अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।


ताबिश इरशाद की रिपोर्ट