LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

एसपी की रणनीति से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : सिपाही मधुप हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवलखा समेत 3 गिरफ्तार

सिवान में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-2) के जवान मधुप कुमार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नवलखा यादव समेत तीन कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा है.....

एसपी की रणनीति से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : सिपाही मधुप ह
सिपाही मधुप हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवलखा गिरफ्तार- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan : सिवान में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-2) के जवान मधुप कुमार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन एवं रणनीति के तहत एसटीएफ (STF), जिला आसूचना इकाई (DIU) और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर हत्याकांड के मुख्य नामजद आरोपी श्रुतुधन कुमार यादव उर्फ नवलखा यादव समेत तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।


छोटेपुर बाईपास पर घेराबंदी, स्कॉर्पियो रोककर हुई गिरफ्तारी

5 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 875/25 का मुख्य आरोपी नवलखा यादव एक बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी से सिवान की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटेपुर बाईपास के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध स्कॉर्पियो के पहुंचते ही पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर रोक लिया और सवार तीनों आरोपियों को दबोच लिया।


हथियार, कारतूस, स्कॉर्पियो और मोबाइल बरामद

पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्रुतुधन कुमार यादव उर्फ नवलखा यादव, सुशील कुमार यादव उर्फ भीम और सोनू कुमार यादव उर्फ शक्ति यादव के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा गाड़ी व आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 01 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस, 06 मोबाइल फोन और बिना नंबर की स्कॉर्पियो बरामद की गई। इस संबंध में मुफ्फसिल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 414/26 दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


मुख्य आरोपी नवलखा यादव पर दर्ज हैं 11 गंभीर आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नवलखा यादव एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मैरवा, गोरेयाकोठी और मुफ्फसिल थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत 11 मामले पहले से दर्ज हैं। BSAP-2 डेहरी के जवान मधुप कुमार हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा सख्त अभियान: SP पूरण कुमार झा

NSIT
Nsmch

इस सफल ऑपरेशन में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, एसटीएफ और सिवान डीआईयू टीम की सराहनीय भूमिका रही। मामले की जानकारी देते हुए सिवान एसपी पूरण कुमार झा ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अपराधियों और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट