LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : सिवान पुलिस ने 10 कुख्यात अपराधियों के घरों पर एक साथ की कुर्की, पत्रकार हत्याकांड के आरोपी समेत दो ने किया सरेंडर

Bihar News : सिवान में विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ 10 कुख्यात और वांछित अपराधियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया.......पढ़िए आगे

Bihar News : सिवान पुलिस ने 10 कुख्यात अपराधियों के घरों पर
सिवान में कुर्की - फोटो : ASHISH

SIWAN : जिले में अपराधियों और कानून को ठेंगा दिखाने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस का एक बड़ा और बेहद आक्रामक 'कुर्की महाभियान' शुरू हुआ है। पुलिस अधीक्षक (SP) के कड़े निर्देश पर सिवान पुलिस की विभिन्न टीमों ने एक साथ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 कुख्यात और लंबे समय से फरार वांछित अपराधियों के ठिकानों पर जब्ती की बड़ी कार्रवाई की। पुलिस का यह एक्शन इतना तेज और असरदार रहा कि अपराधी जगत में हड़कंप मच गया और दो बड़े नामी अपराधियों ने खौफ के मारे खुद चलकर पुलिस के सामने घुटने टेक दिए।

यह चौतरफा कार्रवाई सिवान के मुफ्फसिल, नगर और हुसैनगंज समेत कई थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित की गई। जिन 10 अपराधियों के घरों को पुलिस ने निशाना बनाया, वे सभी संगीन मामलों के आरोपी हैं और लंबे समय से न तो माननीय न्यायालय में पेश हो रहे थे और न ही पुलिस की गिरफ्त में आ रहे थे। न्यायालय द्वारा जारी सख्त कुर्की आदेशों और पुलिस मुख्यालय के विशेष दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ तड़के ही इनके घरों पर दस्तक दी। इस दौरान कई आरोपियों के घरों के दरवाजे, चौखट और अंदर रखे कीमती सामान को बाहर निकालकर उनकी बकायदा जब्ती सूची बनाई गई और वाहनों पर लोड कर थाने लाया गया।

Diarch GO

इस पूरे महाअभियान में दो कुख्यातों के सरेंडर करने की कहानी सबसे ज्यादा चौंकाने वाली और चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें पहला नाम लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन (निवासी रामनगा, थाना हुसैनगंज) का है। यह वही लड्डन है, जिसका नाम पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में मुख्य आरोपियों के रूप में सामने आया था। वर्षों तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद यह कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था और फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। लेकिन जैसे ही पुलिस की टीम ने इसके घर की कुर्की शुरू की, इसके होश उड़ गए और इसने आनन-फानन में नगर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

वहीं, दूसरा बड़ा झटका खान ब्रदर्स गिरोह को लगा है। कुख्यात खान ब्रदर्स (अयूब-रईस) गिरोह का करीबी रिश्तेदार समीम असगर (निवासी पुरानी किला, सिवान शहर) भी पुलिस के इस चक्रव्यूह में फंस गया। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जब समीम के घर पहुंचा और घर का सामान बाहर निकालकर पिकअप वैन पर लोड करने लगा, तो इस चौतरफा दबाव को समीम असगर बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने तुरंत भागकर पड़ोसी जिले गोपालगंज के थावे थाना में सरेंडर कर दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, समीम असगर सिवान और आसपास के इलाकों में संगठित भू-माफिया सिंडिकेट का एक बड़ा मोहरा है। उसने कथित रूप से जमीन के नाम पर सैकड़ों भोले-भाले लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि वह एक ही कीमती प्लॉट को तीन-तीन अलग-अलग लोगों को रजिस्ट्री कर देता था, कई लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी बैनामा थमा देता था, तो कई बार पैसे हड़प कर कागजात तक नहीं लिखता था। पूर्व में कुख्यात डॉन अयूब खान से हुई कड़ाई से पूछताछ में जो बड़े भू-माफियाओं की सूची उजागर हुई थी, उसमें भी समीम का नाम प्रमुखता से शामिल था। पुलिस अब इसे संगठित अपराध से जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट