LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime : सिवान पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगदारी मांगने वाले और अंतरजिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, हथियार के साथ 6 को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : सिवान पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगदारी मांगने वाले

SIWAN : जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सिवान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक पूरण झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रंगदारी मांगने के मामले तथा अंतरजिला चोरी गिरोह के भंडाफोड़ से संबंधित जानकारी दी। एसपी ने बताया कि दिनांक 05 फरवरी 2026 को नौतन बाजार स्थित जय श्री राम डायग्नोस्टिक एंड सिटी स्कैन सेंटर के संचालक मंदु कुमार को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर दिनांक 07 फरवरी 2026 को नौतन थाना में धारा 308(5)/308(4) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी जांच, कॉल डिटेल विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसके सहयोगी, जो फर्जी सिम कार्ड जारी कराने में शामिल था, को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नितेश कुमार कुशवाह (रामगढ़, नौतन) एवं हृदयानंद गिरी (उखई मठिया, सराय) के रूप में की गई है। इस मामले में घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। अन्य बिंदुओं की जांच जारी है।

Diarch GO

इसी क्रम में एसपी ने बताया कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिनांक 09 फरवरी 2026 को लद्धी बाजार में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो सवार चार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने स्वयं को एक संगठित अंतरजिला चोरी गिरोह का सदस्य बताया। अभियुक्तों की निशानदेही पर गोरेयाकोठी एवं जामो बाजार थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन किया गया।

इस दौरान चोरी की गई 02 स्कॉर्पियो, चांदी के आभूषण एवं बरतन, एलईडी टीवी, पांच मोबाइल फोन, 11,500 रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किए गए। मामले में गोरेयाकोठी थाना में धारा 310(5)/317(4) बी.एन.एस. एवं 25(1-बी) ए/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में अब्दुल आलम, मंजीत कुमार, रजनीश कुमार एवं आकाश कुमार शामिल हैं, जो गोपालगंज जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मंजीत कुमार का विभिन्न थानों में पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पूरण झा ने कहा कि सिवान पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जाते रहेंगे।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट