LATEST NEWS

  • Patna STF Team Attacked in Araria
  • Bihar STF Attacked: सीमांचल में ड्रग्स तस्करों का खौफ, STF टीम को बनाया निशाना,फायरिंग के बीच 1 अधिकारी

  • Open Minds A Birla School Danapur News
  • Danapur Kabaddi Tournament 2026: अंडर-17 बालिका वर्ग में ओपेन माइंड्स अ बिरला स्कूल बना चैंपियन

  • Bihar News : दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होंगे तेजस्वी यादव, कहा– महिलाओं और प्रदर्शनकारियों को पीट रहे RSS के गुंडे
  • Bihar News : दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होंगे तेजस्वी यादव, कहा– महिलाओं और प्रदर्शनकारियों

  • Bihar News : सिवान पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में स्मैक के साथ 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : सिवान पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में स्मैक के

  • Bihar News : छपरा में नवरात्र की पूजा कर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौके पर हुई मौत, पति गंभीर रूप से हुआ जख्मी
  • Bihar News : छपरा में नवरात्र की पूजा कर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा,

Bihar: सीवान में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया

Bihar: सीवान में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया, और डॉक्टर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar: सीवान में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों न

सिवान के डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। मृतका सुषमा देवी (35) गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव की निवासी थी। सुषमा के परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी फरार हो गए।

क्या था पूरा मामला?
परिजनों के अनुसार, सुषमा का नौ महीने से इस अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात 11 बजे प्रसव पीड़ा के बाद उन्हें भर्ती किया गया। आरोप है कि अस्पताल ने रातभर जबरदस्ती नॉर्मल डिलीवरी कराने की कोशिश की, लेकिन जब यह संभव नहीं हो पाया, तो शुक्रवार सुबह सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सुषमा ने एक बच्चे को जन्म लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई।

Diarch GO

चौंकाने वाली घटना
परिजनों ने बताया कि बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद जब वे लौटे, तो डॉक्टर ने सुषमा की हालत गंभीर बताकर एक यूनिट ब्लड लाने को कहा। पति सोनू कुमार ने दोपहर 12 बजे ब्लड लेकर अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि सुषमा को एंबुलेंस में रखा गया था और उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती, जिससे सुषमा की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई
हंगामे की सूचना पर परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। महादेवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए पदाधिकारियों को भेजा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

अस्पताल और डॉक्टर पर गंभीर सवाल
यह घटना अस्पताल और चिकित्सकों की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाती है, खासकर तब जब मरीज की स्थिति ठीक होने के बावजूद लापरवाही से ऑपरेशन किया गया और परिणाम घातक साबित हुआ। पुलिस और संबंधित अधिकारियों से मामले की तफ्तीश जारी है।