LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : छपरा में नवरात्र की पूजा कर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौके पर हुई मौत, पति गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar News :शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा कर पैदल घर लौट रहे एक दंपती को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पत्नी की मौत हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : छपरा में नवरात्र की पूजा कर लौट रहे दंपती को ते
ट्रक ने ली महिला की जान - फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : नवरात्र की पूजा कर घर लौट रहे दंपती को क्या पता था कि घर की दहलीज तक पहुंचते- पहुंचते उनकी खुशियां हमेशा के लिए छिन जाएंगी। पूजा पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन कर पैदल लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी की छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल पति का उपचार जारी है। हादसे ने परिवार में नवरात्र की पूजा के उत्साह को पलभर में मातम में बदल दिया। घटना रविवार की दोपहर सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआं में एनएच- 331 की बताई जा रही है। मृतका की पहचान सुमन ओझा के रूप में हुई है, जबकि उनके घायल पति सिंटू ओझा किराना व्यवसायी बताए जा रहे हैं।

पूजा कर पैदल घर लौट रहा था दंपती

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवरात्र के पहले दिन दंपती उपवास पर थे। दोनों कोल्हुआ बाजार में बने पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने गए थे। पूजा के बाद पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। दोनों एनएच- 331 पर स्थित अपने घर के पास पहुंच चुके थे। इसी दौरान छपरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदा ट्रक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने पहुँचाया अस्पताल 

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही सुमन ओझा ने दम तोड़ दिया। पति का उपचार जारी है।

मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका यातायात

सुमन ओझा की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और यातायात बाधित कर दिया। इससे एनएच पर कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने के थानाध्यक्ष बिरजू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज ग्रामीणों को समझा- बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। सुमन ओझा के दो पुत्र हैं। मां की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में नवरात्र को लेकर पूजा- पाठ और उत्साह का माहौल था, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा है।

NSIT
Nsmch

धर्मेंद्र रस्तोगी की रिपोर्ट