LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सीवान लूटकांड का सफल उद्भेदन: SIT के चक्रव्यूह में फंसे अरुण ज्वेलर्स के लुटेरे, 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार

सीवान लूटकांड का सफल उद्भेदन: SIT के चक्रव्यूह में फंसे अरुण

Siwan -: सीवान पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर बसंतपुर थाना क्षेत्र के चर्चित ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हथियारबंद लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटे गए चांदी के गहने और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

हथियार के बल पर हुई थी लूट

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित सोनरपट्टी में 9 मार्च 2026 को हथियारबंद अपराधियों ने 'अरुण ज्वेलर्स' को अपना निशाना बनाया था। अपराधी मोटरसाइकिल से आए थे और दिनदहाड़े हथियार के बल पर दुकानदार को आतंकित कर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में काफी दहशत थी।

SIT की तकनीकी जांच ने खोला राज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि रेकी के लिए 'ग्लैमर' मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने बाइक के आधार पर पहले एक आरोपी को दबोचा, जिसकी निशानदेही पर अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई।

बरामद हुए चांदी के बर्तन और आभूषण

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसमें भारी मात्रा में चांदी के पायल, मेहंदी छाला, चांदी के बर्तन (प्लेट, कटोरी, ग्लास), लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और 14 जोड़ी बिछिया शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की प्रोफाइल

पकड़े गए अपराधियों में बसंतपुर के बगहा निवासी अजीत उर्फ रामू, बड़हरिया का सनोज कुमार और बड़वा कला का अभिषेक पासवान शामिल हैं। इनके अलावा एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अब इन अपराधियों के पुराने इतिहास को खंगाल रही है ताकि क्षेत्र में हुए अन्य मामलों की भी कड़ियां जोड़ी जा सकें।

Report - Tabish Irshad