LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : 102 साल पुरानी रामलीला परंपरा के सुचारू आयोजन के लिए विश्वामित्र सेना ने की पहल, जिलाधिकारी से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

Bihar News : बक्सर के चौसा बाजार स्थित रामलीला मंच पर कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी द्वारा ताला लगाए जाने के बाद विश्वामित्र सेना ने प्रशासनिक अधिकारियों और सनातनी श्रद्धालुओं के बीच संवाद स्थापित करने की अपील की है

Bihar News : 102 साल पुरानी रामलीला परंपरा के सुचारू आयोजन क
विश्वामित्र सेना की पहल - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत अंतर्गत चौसा बाजार स्थित साक्षरता भवन सह रामलीला मंच पर कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी द्वारा ताला लगाए जाने के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर विश्वामित्र सेना ने सामाजिक पहल की है। सेना ने प्रशासनिक अधिकारियों और सनातनी श्रद्धालुओं के बीच संवाद एवं सामंजस्य स्थापित करने की अपील करते हुए रामलीला का आयोजन सुचारू रूप से जारी रखने की दिशा में पहल की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चौसा में वर्ष 1925 से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। इस वर्ष भी पांच दिनों तक रामलीला का आयोजन हो चुका है, जबकि चार दिनों का मंचन शेष है। ऐसे में आयोजन के बीच रामलीला मंच पर तालाबंदी किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए धार्मिक आस्था और क्षेत्र की ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा के सम्मान की मांग की है।

विश्वामित्र सेना का मानना है कि सार्वजनिक भवन के उपयोग और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े विषयों का समाधान आपसी संवाद एवं समन्वय से किया जाना चाहिए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और वर्षों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा भी बाधित न हो। इसी उद्देश्य से सेना ने अधिकारियों से वार्ता कर पिछले पांच दिनों से जारी रामलीला के शेष आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने की दिशा में पहल की है। 

विश्वामित्र सेना ने जिलाधिकारी महोदय से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रामलीला मंच पर लगाए गए ताले को खुलवाने, पूरी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदारी निर्धारित करने की मांग की है। सेना ने यह भी सवाल उठाया कि रामलीला आयोजन के बीच तालाबंदी किस आधार पर की गई और क्या इस संबंध में आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया गया था। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक, राजकुमार चौबे का प्रशासन से आग्रह है कि मामले का समाधान संवेदनशीलता, निष्पक्षता और आपसी सहमति के आधार पर किया जाए, ताकि चौसा की ऐतिहासिक रामलीला परंपरा निर्बाध रूप से जारी रह सके और प्रशासन एवं आमजन के बीच विश्वास बना रहे।

NSIT
Nsmch