LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

सीवान में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, विद्यार्थियों से अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील

दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सचिव ने विद्यार्थियों से अनुशासन, सत्यनिष्ठा, परिश्रम, सदाचार और कर्तव्यपरायणता को जीवन का आधार बनाने तथा संविधान, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के प्रति सम्मान रखने का आह्वान किया।...

Ramanand Pandey
युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar News: सीवान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीवान में देशभक्ति और राष्ट्रीय उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शहर से लेकर शिक्षण संस्थानों तक जगह-जगह आन-बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सड़कों पर तिरंगे के रंग में रंगा माहौल लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल करता नजर आया।

दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सीवान में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। समारोह में महाविद्यालय के सचिव डॉ. रामानंद पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य सह सलाहकार, शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Diarch GO

इस अवसर पर सचिव डॉ. रामानंद पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव, संघर्ष और बलिदान का पावन स्मरणोत्सव है। यह दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की स्मृति कराता है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

NSIT
Nsmch

डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष और दयानंद मेडिकल मेडिकल कॉलेज के सचिव डॉ रामानंद पाण्डेय ने  विद्यार्थियों को राष्ट्र के भावी कर्णधार बताते हुए कहा कि वे अध्ययन, आचरण और कर्म के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सत्यनिष्ठा, परिश्रम, सदाचार और कर्तव्यपरायणता को जीवन का आधार बनाने तथा संविधान, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के प्रति सम्मान रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल उद्घोषणा में नहीं, बल्कि अपने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन में निहित है। राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए।

वहीं, शहर में निकली देशभक्ति यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। 100 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर निकले। युवाओं के हाथों में लहराता तिरंगा और चेहरों पर देशभक्ति का जोश लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के दौरान देशभक्ति के उत्साह के साथ युवा आगे बढ़ते रहे और पूरा शहर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।