LATEST NEWS

  • Bihar News : वैशाली में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने चार पहिया वाहन के लिए हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : वैशाली में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने चार पहिया वाहन के

  • Bihar Crime : बांका में मां भगवती मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गयाजी में चोरी की 6 बाइकों के साथ चार को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : बांका में मां भगवती मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गयाजी में चोरी

  • Bihar News : पटना में कौमुदी महोत्सव-2026 का मंत्रोच्चार के साथ हुआ भव्य आगाज, कला एवं संस्कृति मंत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में कौमुदी महोत्सव-2026 का मंत्रोच्चार के साथ हुआ भव्य आगाज, कला एवं संस्कृति मंत्री

  • Bihar News : पटना में गैरेज मालिक के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की गोली से जख्मी हुआ आरोपी
  • Bihar News : पटना में गैरेज मालिक के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को

  • Bihar Crime : पटना में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, रिटायर्ड एडीएम के बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की सम्पत्ति पर किया हाथ साफ़
  • Bihar Crime : पटना में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, रिटायर्ड एडीएम के बंद घर को बनाया निशाना,

Bihar Blast: थानाध्यक्ष समेत दो सस्पेंड,धमकों के बाद गहरी नींद से जागा प्रशासन,सीवान में खौफनाक विस्फोट से उड़े 5 लोगों के चीथड़े

Bihar Blast: पुलिस अधीक्षक ने जामो थानाध्यक्ष और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया है।

Bihar Blast: थानाध्यक्ष समेत दो सस्पेंड,धमकों के बाद गहरी नी
थानाध्यक्ष समेत दो सस्पेंड- फोटो : reporter

Bihar Blast:  बिहार के सिवान जिले के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। जामो थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान पूरी तरह ढह गया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मामले में शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर कार्रवाई करते हुए जामो थानाध्यक्ष और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया है।

लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में थाना स्तर पर लापरवाही के संकेत मिलने के बाद जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार और चौकीदार द्वारिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घनी आबादी के बीच बन रहे थे पटाखे

आलमपुर गांव में जिस मकान में विस्फोट हुआ, वह रिहायशी इलाके में स्थित था। घनी आबादी के बीच पटाखा निर्माण किए जाने से सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीण जुनेद रिजवी के अनुसार, गांव के कुछ परिवार लंबे समय से पटाखे बनाने के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि पटाखे बनाने के दौरान ही विस्फोट हुआ। शुरुआती जानकारी में पटाखा निर्माण से संबंधित लाइसेंस करीब 20 साल पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, लाइसेंस की वर्तमान वैधता, निर्माण की अनुमति और सुरक्षा नियमों के अनुपालन की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अब जांच का मुख्य केंद्र विस्फोट की वजह, पटाखा निर्माण से जुड़े सुरक्षा मानक और संभावित लापरवाही है। इस घटना ने रिहायशी इलाकों में विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल और पटाखा निर्माण की निगरानी को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

रिपोर्ट- ताबिश इरशाद