LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बिहार चुनाव 2025: 16 अक्टूबर को नॉमिनेशन करेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब, रघुनाथपुर से लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव 2025: 16 अक्टूबर को नॉमिनेशन करेंगे शहाबुद्दीन क
16 अक्टूबर को नॉमिनेशन करेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव ने दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सिंबल सौंप दिया है। ओसामा शहाब रघुनाथपुर सीट से अपनी उम्मीदवारी दर्ज करेंगे और जानकारी के अनुसार वह 16 अक्टूबर को नॉमिनेशन फाइल करेंगे।

मां हिना शहाब ने की थी रघुनाथपुर सीट की मांग


Diarch GO

महागठबंधन में अभी तक सीटों का औपचारिक बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन RJD ने अपने कुछ उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। ओसामा शहाब को रघुनाथपुर सीट से टिकट दिया गया है, जिसकी मांग उनकी मां हिना शहाब ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात के दौरान पहले ही कर दी थी। हिना शहाब ने इस सीट को शहाबुद्दीन परिवार के लिए 'पारंपरिक सीट' बताया था।

मौजूदा विधायक हरिशंकर यादव ने किया समर्थन


रघुनाथपुर विधानसभा सीट से वर्तमान में RJD के हरिशंकर यादव विधायक हैं, जिन्होंने ओसामा शहाब के लिए यह सीट छोड़ दी है और उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में हरिशंकर यादव ने बीजेपी के मनोज कुमार सिंह को 67,757 वोट पाकर हराया था।

NSIT
Nsmch

कौन हैं ओसामा शहाब?

ओसामा शहाब सीवान के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन से एलएलबी की डिग्री ली है। 2021 में सीवान की आयशा से शादी के बाद से ही वह बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं।