LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Bihar Election Results 2025 : सिवान के आठ विधानसभा सीटों में से सात सीट पर एनडीए का कब्जा, दरौंदा में बीजेपी ने लगाई हैट्रिक

Bihar Election Results 2025 : सिवान के आठ विधानसभा सीटों में सात पर एनडीए का कब्ज़ा है. वहीँ दरौदा में बीजेपी ने हैट्रिक लगायी है.......पढ़िए आगे

Bihar Election Results 2025 : सिवान के आठ विधानसभा सीटों में
सिवान में मोदी नीतीश - फोटो : SOCIAL MEDIA

SIWAN : जिले के 8 में से 7 सीट एनडीए के खाते में चला गया है जिसमें दारौंदा, सीवान, गोरियाकोठी बीजेपी के खाते में है। तीन सीट जदयू के खाते में बड़हरिया, जिरादेई और महाराजगंज आया है जबकि एक सीट पर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास पासवान) की झोली में गया है। एक सीट महागठबंधन को राजद के माध्यम से हाथ लगा है।

दरौंदा विधानसभा से व्यास सिंह उर्फ कर्णजीत सिंह ने हैट्रिक लगाई है तो पहली बार सीवान विधानसभा से चुनावी मैंदान में उतरे निर्वतमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जिले में बीजेपी के लिए सब मंगलमय कर दिया है। इस चुनाव में राजद के कद्दावर नेता अवध बिहारी चौधरी चुनावी मैंदान में मंगल पांडेय से मात खा गये हैं। इस जीत के बाद एनडीए में जश्न ही जश्न है। दरौंदा से बीजेपी के हैट्रिक के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी सहित घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल एवं मिठाई बांटकर खुशी मनायी है। 

इधर पहली बार रघुनाथपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सीवान के पूर्व सांसद डॉ. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर से राजद के टिकट पर जीत दर्ज की है। पहली बार लोजपा (रामविलास पासवान) की पार्टी से विष्णु देव पासवान ने जीत दर्ज की है। इन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता सत्यदेव राम को चारोखाने चित कर दिया है। महाराजगंज विधानसभा की जनता इस बार जदयू के हेम नारायण साह पर भरोसा जताया है। गोरियाकोठी की जनता ने पुनः बीजेपी के देवेश कांत सिंह पर भरोसा जताया है। 

बड़हरिया विधानसभा से जदयू के इंद्रदेव सिंह पटेल ने जीत दर्ज की है। इंद्रदेव सिंह पटेल नीतीश कुमार के करीबी है तो जिरादेई से जदयू के टिकट पर भीष्म प्रताप सिंह ने जीत का ताज पहना है। इन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के अमरजीत कुशवाहा को मात दिया है। अवधबिहारी चौधरी, सत्यदेव राम और अमरजीत कुशवाहा की हार सीवान में महागठबंधन की कमर तोड़ दिया है। इधर बीजेपी की जीत पर बीजेपी नेताओं ने कहा कि विकसित बिहार भारत की संकल्पना को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार सहित सहयोगी दलों की लोक-कल्याणकारी नीतियों,  कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की सरकार की शक्ति पर बिहार की जनता के विश्वास की मुहर है।

NSIT
Nsmch