LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सुरक्षा पहले, काम बाद में: एमडी राहुल कुमार के निर्देश— हर उपकेंद्र पर लगेगा 'वॉल ऑफ सेफ्टी' बोर्ड!

बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने सिवान के ग्रिड और विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया और 'वॉल ऑफ सेफ्टी' जैसी नई पहल की सराहना की।

सुरक्षा पहले, काम बाद में: एमडी राहुल कुमार के निर्देश— हर उ

Siwan - नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड और बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार (IAS) ने गुरुवार को सिवान जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र और 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पुराना) का गहन निरीक्षण किया । उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति के दौरान सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए ।

सुरक्षा के लिए 'वॉल ऑफ सेफ्टी' पहल की सराहना

Diarch GO

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने उपकेंद्र के मुख्य द्वार पर स्थापित 'वॉल ऑफ सेफ्टी' बोर्ड का विशेष अवलोकन किया । इस बोर्ड पर उपकेंद्र में प्रवेश से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अंकित हैं ।  राहुल कुमार ने इस नवाचारात्मक पहल की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि इस मॉडल को सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में अनिवार्य रूप से लागू किया जाए ।

NSIT
Nsmch

अनुरक्षण कार्यों और SOP पर जोर

एमडी ने ग्रिड और विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव (अनुरक्षण) कार्यों और लोड प्रोफाइल की विस्तृत समीक्षा की । उन्होंने इंजीनियरों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्यों में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन किया जाए । साथ ही, उन्होंने सभी संबंधित अभिलेखों और रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट रखने की आवश्यकता पर बल दिया ।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ प्रबंध निदेशक ने सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर भी कदम बढ़ाया। उन्होंने उपकेंद्र परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बिजली विभाग के अन्य परिसरों में भी हरियाली बढ़ाने को कहा । इस निरीक्षण के दौरान विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय अभियंता भी मौजूद रहे।