LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

कुश्ती दंगल में पहुंचे मुकेश सहनी, पहलवानों का बढ़ाया हौसला; बोले- 'शिक्षित बनो, तभी दुनिया में गाड़ोगे झंडा

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सिवान के शाहगंज में आयोजित 18वें उर्स मेले और कुश्ती दंगल में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक खेलों और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।

कुश्ती दंगल में पहुंचे मुकेश सहनी, पहलवानों का बढ़ाया हौसला;

Siwan : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी गुरुवार को सिवान जिले के जीबी नगर स्थित शाहगंज गाँव पहुंचे। अवसर था 18वें सालाना उर्स मेला एवं कुश्ती दंगल कार्यक्रम का, जहाँ 'सन ऑफ मल्लाह' ने न केवल पारंपरिक खेलों को सराहा, बल्कि समाज को एकजुटता और शिक्षा का कड़ा संदेश भी दिया।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है सही मंच 

कुश्ती दंगल में पहुंचे पहलवानों से परिचय प्राप्त करने के बाद मुकेश सहनी ने आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले ऐसे आयोजन हमारे पारंपरिक खेलों को जीवित रखने का काम करते हैं। सहनी ने जोर देकर कहा कि ऐसे मंचों से गाँव की छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

संयोजक डॉ. कैसर अली की तारीफ, समाज को जोड़ने पर दिया जोर 

मेले के सफल आयोजन के लिए मुकेश सहनी ने संयोजक डॉ. कैसर अली शाह की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में समाज को तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेक नीयत वाले लोग हमेशा एकजुटता के लिए काम करते हैं और यह आयोजन सामाजिक समरसता का बेहतरीन उदाहरण है।

"बच्चों को पढ़ाएं, तालीम ही दिलाएगी असली पहचान" 

मुकेश सहनी ने राजनीति से इतर लोगों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा, "अपने बच्चों की तालीम के लिए सजग बनें। जब बच्चे शिक्षित होंगे, तो वे दुनिया के किसी भी कोने में जाकर कामयाबी का झंडा गाड़ कर आएंगे।" उन्होंने कहा कि हर इंसान के जीवन का एक मकसद होना चाहिए और शिक्षा ही उस मकसद को पूरा करने का सबसे बड़ा हथियार है।

महागठबंधन के नेताओं की रही मौजूदगी 

इस कार्यक्रम के दौरान मुकेश सहनी के साथ VIP के सिवान जिला अध्यक्ष निवास यादव, जिला प्रभारी परशुराम सहनी, जिला उपाध्यक्ष रेहान अली और छपरा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सहनी सहित महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और समाजसेवी उपस्थित थे। कुश्ती दंगल को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में ग्रामीण उमड़े थे, जिससे पूरा शाहगंज इलाका खेल और उत्साह के रंग में डूबा नजर आया।