LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: भाजपा नेता के भांजे के हत्यारा का एनकाउंटर, छपरा जेल से हुआ था रिहा, 10 घंटे में खुलासा

Bihar News: भाजपा नेता के भांजे के हत्यारा का सीवान पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है, घटना के 10 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छपरा जेल से रिहा हुआ था।

सीवान पुलिस
छपरा जेल से रिहा हुआ था छोटू- फोटो : Reporter

Bihar News: सीवान पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला इलाके में बुधवार शाम हुए सनसनीखेज गोलीकांड का  महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। घटना में भाजपा नेता के भांजे हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

बाप-बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग 

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:30 बजे चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार के साथ लक्ष्मीपुर स्थित आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास एक पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के लिए सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक गाड़ी ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। विवाद बढ़ने पर दूसरी गाड़ी में सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। 

Diarch GO

छोटू यादव का एनकाउंटर 

एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि घायल को अस्पताल भेजा गया। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर जांच तेज की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी छोटू कुमार यादव को मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित किया। पुलिस जब आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए पहुंची, तो उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे पहले सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 

छपरा जेल से हुआ था रिहा 

पुलिस के अनुसार, आरोपी हाल ही में छपरा जेल से रिहा हुआ था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने इस वारदात में कुल चार अपराधियों के शामिल होने की बात स्वीकार की है। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सीवान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

सीवान से इरशाद की रिपोर्ट