LATEST NEWS

  • Bihar News : नवादा में सोशल मीडिया पर स्टंट करना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; वाहन सीज करने की दी चेतावनी
  • Bihar News : नवादा में सोशल मीडिया पर स्टंट करना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 12 हजार

  • Bihar News : बिहार में मोती पालन से बढ़ेगी किसानों की कमाई, राज्य के 89 मत्स्य पालक ले रहे प्रशिक्षण, जानिए कितना मिलेगा अनुदान
  • Bihar News : बिहार में मोती पालन से बढ़ेगी किसानों की कमाई, राज्य के 89 मत्स्य पालक ले

  • Bihar MLC Election
  • पटना MLC चुनाव: नीतीश की साख और निशांत के नेतृत्व की परीक्षा, नीरज कुमार की जीत के लिए

  • Petrol-Diesel Price Today
  • Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली से पटना तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें कहां मिल रहा है महंगा ईंधन

  • Fair Special train between Prayagraj and Patna
  • शारदीय नवरात्रि मेला पर आज से प्रयागराज और पटना के बीच मेला स्पेशल, जानिए टाइमिंग और ठहराव

Crime In Siwan: सीवान में युवक ने की आत्महत्या, बुजुर्ग पिता और दो छोटे बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

सीवान में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने नियंत्रण में लेकर सदर अस्पताल में शव परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है।

young man ended his life
युवक ने की आत्महत्या- फोटो : hiresh Kumar

Crime In Siwan:  सीवान जिले के आनंद नगर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान दीपू पटवा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दीपू घरेलू विवादों से परेशान था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। दीपू पटवा गांव-गांव घूमकर माला बेचने का काम करते थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पिता सुरेंद्र पटवा एक दवा की दुकान में काम करते थे। हाल ही में परिवार आनंद नगर में एक नया घर बनाकर रहने आया था।

क्या था आत्महत्या का कारण?

पुलिस के अनुसार दीपू पटवा के परिवार में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहे थे। इन विवादों के कारण दीपू मानसिक रूप से परेशान था। इसके अलावा पुराने घर को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था।

Diarch GO

क्या कहते हैं पुलिस वाले?

नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

परिवार पर गहरा सदमा

दीपू की मौत से उनके परिवार पर गहरा सदमा लगा है। दीपू के बुजुर्ग पिता और दो छोटे बच्चों के लिए यह एक बड़ा झटका है।

NSIT
Nsmch