LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सीवान में हाई-वोल्टेज ड्रामा: भाई की मौत के इंसाफ के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Siwan News in Hindi: सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपने भाई की मौत का न्याय मांगने के लिए गांव का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि वह डीएम को बुलाने की मांग की है.

Siwan Man climbs mobile tower
भाई की मौत के इंसाफ के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक- फोटो : news 4 nation

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर गांव में शनिवार, 11 अप्रैल को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सैफ उर्फ लालू नामक युवक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सैफ अपने छोटे भाई की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहा था और बार-बार जिलाधिकारी (DM) को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान टावर के नीचे स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

जेल में हुई थी संदिग्ध मौत

इस पूरे ड्रामे की जड़ 2 अगस्त 2025 की एक पुरानी घटना है। बताया जाता है कि सैफ के छोटे भाई फैज अनवर अली उर्फ बिहारी को पुलिस ने 31 जुलाई की शाम चोरी के एक मामले में बेल टूटने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाने के महज 48 घंटे के भीतर ही सीवान मंडल कारा में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस वक्त भी परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए काफी हंगामा किया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से परिवार में गहरा असंतोष व्याप्त है।

जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल

परिजनों और ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि फैज अनवर ने फांसी नहीं लगाई थी, बल्कि जेल के अंदर उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया था। परिजनों का कहना है कि घटना के 8 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक उपलब्ध नहीं कराई है। इसी लापरवाही और प्रशासनिक चुप्पी के खिलाफ सैफ ने टावर पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज कराने का आत्मघाती रास्ता चुना।

मौके पर पहुंचा प्रशासन और समझाइश

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश की कि मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, ग्रामीण और पीड़ित परिवार अपनी इस मांग पर अड़े रहे कि जब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी आकर उन्हें ठोस आश्वासन और इंसाफ का भरोसा नहीं देता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।