LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Earthquake In Bihar: दिल्ली एनसीआर के बाद बिहार में भूकंप के झटके, यहां रहा केंद्र, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake In Bihar: बिहार में सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली एनसीआर के बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस हुए है। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल गए।

earthquake
earthquake in Bihar- फोटो : social media

Earthquake In Bihar:  बिहार में सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली एनसीआर के बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र सिवान रहा है। सोमवार की सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जानकारी अनुसार जमीन से 10 किमी अंदर भूंकप का केंद्र रहा है। रिक्टल स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। फिलहाल जान माल की कोई नुकसान नहीं हुई है। 

दिल्ली के बाद बिहार में आया भूकंप 

बता दें कि इसके पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। आज (सोमवार) 17 फरवरी की सुबह दिल्ली एनसीआर में भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने जोरदार थे कि कई लोगों की नींद खुल गई और घबराहट में वे घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था और इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। भले ही तीव्रता 4.0 थी, लेकिन केंद्र दिल्ली में होने के कारण आसपास के इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए। लोगों ने भूंकप के साथ तेज आवाज भी सूनी। फरीदाबाद,रोहतक, गुरुग्राम, मेरठ, नौएडा और सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। 

Diarch GO




भूकंप के साथ तेज आवाज सुनाई दी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप आज सुबह 5:36:55 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई। झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं, जिससे लोग घबराकर बाहर निकल आए। यहां तक कि पेड़ों पर बैठे पक्षी भी तेज आवाज के साथ इधर-उधर उड़ने लगे। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। जो 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसके झटके ज्यादा महसूस किए गए। भूकंप के झटके के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘किसी को मदद की जरूरत हो तो 112 पर कॉल करें।’