LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Bihar News: सीवान में दिनदहाड़े लूट का तांडव, बेखौफ अपराधियों ने CSP से की लाखों की लूट

Bihar News: सीवान में दिनदहाड़े लूट का तांडव, बेखौफ अपराधियो

Bihar News: बिहार के सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित अपने घर से पैसे लेकर सीएसपी सेंटर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। दरअसल, पूरा मामला सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बसौली खाड़ी पुल के पास का है। 

सीएसपी संचालक से लूट 

जानकारी के अनुसार, CSP संचालक गोविंद कुमार से करीब 9.47 लाख रुपये की लूट कर ली गई। बताया जा रहा है कि गोविंद कुमार अपने घर से पैसा लेकर CSP सेंटर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल पर उन्हें निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

जांच में जुटी पुलिस 

हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 

सीवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट