LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar News:सिवान में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा, BSAP जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: BSAP-2 डेहरी में पदस्थापित जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है........पढ़िए आगे

Bihar News:सिवान में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा, BSAP जवा
जवान की मौत - फोटो : TABISH

Siwan: ज़िले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। विगत रात्रि 12/13 दिसंबर 2025 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्यूटी के दौरान BSAP-2 डेहरी में पदस्थापित जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा ग्राम छोटपुर में जाकिर साईं के घर के समीप उस समय हुआ, जब सराय थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी कार्रवाई के क्रम में मौके पर मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, BSAP-2 डेहरी में तैनात जवान 762/मधुप कुमार ड्यूटी के दौरान सड़क पर मौजूद थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया और इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान जवान मधुप कुमार ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले का अनुसंधान जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। सिवान पुलिस ने इस दुखद घटना पर शहीद जवान मधुप कुमार के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ खड़ा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ताबिश इरशाद