LATEST NEWS

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान, जानिए क्या है पूरा मामला
  • Bihar News : कचरा अब समस्या नहीं बना समाधान, सारण के इसुआपुर प्रखंड में जैविक खाद बना वरदान,

  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में होगा जनसंवाद
  • बिहार में भाजपा का 15 दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान: 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर

  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस दिन तक लिए जायेंगे फॉर्म
  • Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि, अब इस

  • आरा के चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का सफल उद्भेदन: मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 गिरफ्तार, 2 कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचे गए
  • आरा के चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का सफल उद्भेदन: मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 गिरफ्तार, 2 कोलकाता एयरपोर्ट

Bihar News: प्रेम प्रसंग में एएसआई की निर्मम हत्या, ऑर्केस्ट्रा डांसर से था संबंध, सीवान पुलिस का बड़ा खुलासा

Bihar News: बिहार के सीवान में एएसआई की निर्मम हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एएसआई की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है, बताया जा रहा है कि ऑर्केस्ट्रा डांसर से एएसआई का संबंध था...

ASI की हत्या
प्रेम प्रसंग में ASI की हत्या - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के सीवान जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। दरौंदा थाने में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उनका शव दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर सिरसाव गांव के पास झाड़ियों में बरामद हुआ। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें बुलाकर हत्या की है।

गले को काटकर निर्मम हत्या 

पुलिस के अनुसार, एएसआई अपनी बाइक से सिरसाव गांव पहुंचे थे। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली, जबकि शव करीब 200 मीटर अंदर झाड़ियों में पड़ा था। गले को चाकू से बुरी तरह काटा गया था। स्थानीय लोगों ने सुबह खेतों में जाते समय शव देखा और थाने को सूचना दी। सूचना पर सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी, एसडीपीओ अमन कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ऑर्केस्ट्रा डांसर से था संबंध

सूत्रों के अनुसार, अनिरुद्ध कुमार का गांव की एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से संबंध था, जिसे लेकर हाल में विवाद हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एएसआई अनिरुद्ध कुमार डेढ़ साल से दरौंदा थाने में पोस्टेड थे। उनका शव थाने से लगभग 2 किलोमीटर दूर और महाराजगंज थाने से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर मिला है।

दो दिन पहले गोपालगंज में भी पुलिसकर्मी पर हमला

उधर, गोपालगंज में दो दिन पहले एक और पुलिसकर्मी पर हमला हुआ था। एएसआई श्रीकांत कुमार सिंह सोमवार रात चेकिंग के दौरान घायल हो गए, जब एक युवक ने कार से उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, एएसआई श्रीकांत ने एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की थी। बाइक सवार गुस्से में चला गया और करीब 30 मिनट बाद कार लेकर लौटा। पुलिस टीम को “रोको-रोको” कहने का मौका भी नहीं मिला और उसने कार की रफ्तार बढ़ाकर सीधे अधिकारी को टक्कर मार दी। एएसआई श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज जारी है।

NSIT
Nsmch

सीवान से ताबिश की रिपोर्ट