LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar news - पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के पूजन के लिए इन 11 नदियों से आएगा पानी, गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल

Bihar news - पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के आधारशिला पूजन समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। पूजा के लिए देश के 11 बड़ी नदियों से जल मंगाया गया है।

Bihar news - पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के पूजन के लिए इन

Sitamarhi - सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने की तारीख निश्चित  होने के बाद अब इसकी तैयारी शुरू हो गई। निर्माण की आधारशिला आठ अगस्त को रखी जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे के बाद सक्रियता बढ़ गई है। शिलान्यास में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। माता-सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण का सपना साकार होते देख चहुंओर खुशी है।

आधारशिला में रखी जाएगी इन 11 नदियों के जल से भरा कलश

मंदिर की आधारशिला 11 पवित्र नदियों के जल से रखी जाएगी। ये नदियां हैं, गंगा, यमुना, सरस्वती, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर, धौलीगंगा, लक्ष्मणा गंगा, कमला और सरयू।

6 अगस्त को पहुंचेगा सीतामढ़ी

इनका जल एकत्र करने का काम शुरू हो गया है। जलयात्रा का नेतृत्व संत स्वामी दिलीप योगीराज तीर्थराज जी महाराज कर रहे हैं। छह अगस्त को नदियों का जल सीतामढ़ी आ जाएगा। छह अगस्त को ही अभिषेक और जल पूजन, सात अगस्त को वैदिक अनुष्ठान, प्रवचन और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आठ अगस्त को मुख्य शिलान्यास समारोह होगा। 

महंत कौशल किशोर दास की अध्यक्षता में बिहार के साधु-संतों की एक बैठक में निर्णय लिया गया है कि माता जानकी की सखी कमला, विमला, दुधमती, गंगा, लक्ष्मणा गंगा, उर्विजा कुंड एवं गंगाजल को कलश में आमंत्रित कर पूजन किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मंदिर निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 883 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वहीं मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने को लेकर स्थानीय लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

महंत कौशल किशोर दास के अनुसार, शिलान्यास कार्यक्रम तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में मनेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक-सांस्कृतिक झांकियां, भजन संध्या और मातृ शक्ति सम्मान जैसे विशेष आयोजन भी होंगे। देशभर के संत-महात्मा समारोह के साक्षी बनेंगे।