LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

शराब से जुर्म का सफर, मर्डर पर 'दी एंड': एसटीएफ ने ऐसे दबोचा उत्तर बिहार का वॉन्टेड क्रिमिनल! दानापुर में खेली थी खून की होली

bihar Crime - Stf ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसने दानापुर में बड़े अपराध को अंजाम दिया था।

शराब से जुर्म का सफर, मर्डर पर 'दी एंड': एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

Sitamarhi - बिहार एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश कन्हाई सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचा। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

कुख्यात कालिया गैंग से जुड़े तार

पुलिस की गिरफ्त में आया अपराधी कन्हाई सिंह, रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी गांव निवासी उपेंद्र सिंह का पुत्र है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह कुख्यात विकास झा उर्फ 'कालिया' गैंग का सक्रिय सदस्य है और गैंग के लिए काम करता था।

दानापुर में की थी रामजी राय की हत्या

कन्हाई सिंह का नाम अगस्त 2024 में हुए एक हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में मुख्य रूप से सामने आया था। पटना जिले के दानापुर कैंट के पास सीतामढ़ी (डुमरा) के शातिर अपराधी रामकुमार उर्फ रामजी राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कन्हाई सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम (जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए) घोषित किया था।

आपराधिक इतिहास और अन्य मामले

गिरफ्तार अपराधी कन्हाई सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और पटना के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में कुल पांच मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

शराब मामले से हुई थी अपराध की शुरुआत

 जानकारी के अनुसार, कन्हाई सिंह करीब 5-6 साल पहले रून्नीसैदपुर में शराब से जुड़े एक मामले में जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह अपने गृह थाना क्षेत्र या जिले में सक्रिय नहीं दिखा, बल्कि जिले के बाहर ही वारदातों को अंजाम देता रहा। यही कारण है कि रून्नीसैदपुर और जिले के अन्य हिस्सों में उस पर कोई ताजा मुकदमा नहीं था। उसके पिता एक छोटे किसान बताए जाते हैं।