LATEST NEWS

  • यात्रीगण ध्यान दें! गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर  बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, अमृत भारत सहित कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित, देंखे पूरी लिस्ट
  • यात्रीगण ध्यान दें! गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, अमृत भारत सहित कई ट्रेनों के

  • बिहार में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा का विस्तार: नए निजी संस्थानों के लिए बापू टावर में तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरू
  • बिहार में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा का विस्तार: नए निजी संस्थानों के लिए बापू टावर में तीन दिवसीय अभिमुखीकरण

  • भूमिहार महिला समाज और गौरव राय की अनोखी पहल: मेधावी छात्रा काजल कुमारी को भेंट की गई साइकिल
  • भूमिहार महिला समाज और गौरव राय की अनोखी पहल: मेधावी छात्रा काजल कुमारी को भेंट की गई साइकिल

  • बेगूसराय के SKM कॉलेज में संदिग्ध एडमिट कार्ड का खुलासा : 150 एडमिट कार्ड जब्त, AISF ने उठाए गंभीर सवाल
  • बेगूसराय के SKM कॉलेज में संदिग्ध एडमिट कार्ड का खुलासा : 150 एडमिट कार्ड जब्त, AISF ने उठाए

  • पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार: गला दबाकर वारदात देने का आरोप, पूर्व में भी दर्ज हैं कई संगीन मामले
  • पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार: गला दबाकर वारदात देने का आरोप, पूर्व में भी दर्ज

Bihar Crime News : सीएसपी संचालक से रूपये छीन कर भाग रहे अपराधी ने की फायरिंग, मजदूर को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : सीतामढ़ी में सीएसपी संचालक से रूपये छीन कर भाग रहे अपराधी ने फायरिंग कर दी. जिससे एक मजदूर को गोली लग गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सीएसपी संचालक से रूपये छीन कर भाग रहे अपर
सीएसपी संचालक से लूट - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : सीतामढ़ी में सीएसपी संचालक से एक बार फिर लुट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र पंथपाकर  चौक की बताई जा रही है। जहां बथनाहा ब्लॉक के समीप उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी का संचालन करते है। संचालक पैसा लेकर जाने के क्रम में अपाचे बाइक सवार  तीन की संख्या में आए ज्ञात अपराधी द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। वही लुट की राशि लेकर भागने के क्रम में राहगीर के द्वारा उक्त लुट की राशि को छीनने के क्रम में गोली मार जख्मी कर दिया गया है। 

जख्मी की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा पश्चिमी रामपुर वार्ड न 15 निवासी राम जनम राय के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। जो कि स्थानीय चिमनी में मजदूरी का काम करता है। उक्त मामले में एसडीपीओ सदर 2 आशीष आनंद ने बताया कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक से 290000 की राशि की लुट हुई है जिसमें राशि के साथ एक लैपटॉप की भी लूट की बात भी सामने आई है। 

Diarch GO

लुट के दौरान  राशि लेकर भागने के क्रम में राह चल रहे एक ग्रामीण के द्वारा उस झोले को छीनने के क्रम में गोली लगी है। जिसका इलाज शहर के नवजीवन हॉस्पिटल में चल रहा है। मरीज अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है। वही उक्त घटना को लेकर ग्रामीणों द्वारा एनएच को जाम कर दिया गया। जिसको लेकर एसपी अमित रंजन के साथ डीएसपी सदर 1st  रामकृष्ण समेत दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच घटना को लेकर जांच में जुट गए। वही अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट