LATEST NEWS

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार: गला दबाकर वारदात देने का आरोप, पूर्व में भी दर्ज हैं कई संगीन मामले

भोजपुर जिले में एक महिला की पति द्वारा ही हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.....

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार: गला दबाकर वारदात दे
पत्नी की हत्यारोपी पति गिरफ्तार- फोटो : आशीष श्रीवास्तव

Arah : जिले के अगिआंव गढ़हनी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई। भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अगिआंव गढ़हनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पति को दबोच लिया।

आरोपी पति मुकेश कुमार गिरफ्तार, BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (पिता- समत सिंह), निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना अगिआंव गढ़हनी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगिआंव गढ़हनी थाना कांड संख्या-129/26 (दिनांक 08 अक्टूबर 2026) दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का निकला आपराधिक इतिहास, पहले से दर्ज हैं चोरी, जानलेवा हमले व शराब के मामले

NSIT
Nsmch

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं:


  • कांड संख्या-46/26 (अगिआंव गढ़हनी थाना): BNS की धारा 331(4), 305(1), 62 तथा बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला।
  • कांड संख्या-74/23 (अगिआंव गढ़हनी थाना): IPC की धारा 341, 323, 307 (जानलेवा हमला), 379, 504, 506 एवं 34 के तहत प्राथमिकी।
  • उत्पाद थाना आरा सन्हा संख्या-4400/23: शराब अधिनियम से जुड़ा पूर्व मामला।

भोजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के अन्य पहलुओं व कारणों की गहन जांच कर रही है।

आशीष की रिपोर्ट