LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR NEWS - होली में छुट्टी लेकर घर लौट रहे एसएसबी जवान की मिली लाश, लोगों ने विक्षिप्त समझ मरने के लिए छोड़ दिया

BIHAR NEWS - होली में छुट्टी लेकर घर जाने के लिए निकले SSB जवान का शव बरामद किया गया है। घर नहीं पहुंचने के कारण जवान की पत्नी ने कैंप में सूचित किया था। जिसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। वहीं लोगों ने विक्षिप्त मानकर उसकी मदद नहीं की।

BIHAR NEWS - होली में छुट्टी लेकर घर लौट रहे एसएसबी जवान की

SITAMADHI - खबर सीतामढ़ी से जुड़ी है, जहां एसएसबी जवान का शव रेलवे ट्रैक के किनारे से संदिग्ध परिस्थतियों में बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन से गिर गया था। जिसके बाद वह चोटिल हो गया। वहीं लोगों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति समझकर किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।  समय पर मदद नहीं मिलने के कारण जवान की मौत हो गई। आज जब जवान का शव बरामद किया गया तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना, मेहसौल थाना और रेलवे जीआरपी थाना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 

छुट्टी में घर जा रहा था

बताया जा रहा है कि मृतक एसएसबी जवान पांडुरंग रेडी, जो महाराष्ट्र के अहमद नगर का रहने वाला था, 51वीं बटालियन में तैनात था। वह 5 मार्च को छुट्टी लेकर अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। जब घरवालों ने एसएसबी कैंप में फोन कर उनके बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि वह घर नहीं पहुंचे हैं। मृतक की पत्नी ने भी एसएसबी कैंप में फोन कर बताया कि उनके पति ने आखिरी बार फोन पर कहा था कि वह कहीं गिरे पड़े हैं, जिसके बाद उनका फोन बंद हो गया। इसके बाद एसएसबी के जवान उनकी तलाश में जुट गए थे। आज जब उनका शव मिला, तो हड़कंप मच गया।

शुरुआत में शव को लावारिस समझा गया, लेकिन इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसएसबी के एक जवान ने उसे पहचाना और सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जवान को पिछले दो दिनों से इलाके में घूमते हुए देखा जा रहा था। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति समझकर किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। 

बताया जा रहा है घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर एसएसबी कैंप स्थित है।  फिलहाल, जीआरपी थाना की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch