LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Tej Pratap Yadav : 'जय श्रीराम' का नारे सुनते ही भड़के तेज प्रताप यादव, कह दी बड़ी बात, माता सीता पर भी बड़ा बयान

Tej Pratap Yadav : सर्थकों के बीच पहुंचे तेज प्रताप यादव जैसे ही जय श्रीराम का नारा सुने भड़क उठे। उन्होंने समर्थकों क रोकते हुए कहा कि नारा अधूरा है। जय श्री राम नहीं ये...पढ़िए आगे...

तेज प्रताप यादव
जय श्रीराम सुनते भड़के तेज प्रताप - फोटो : social media

Tej Pratap Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राजद के लिए मुश्किल खड़ा करते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने नई पार्टी बना ली है। वो लगातार हर जिले में भ्रमण कर रहे हैं और अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव रैली कर रहे हैं साथ ही सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक रैली में जय श्री राम के नारे पर आपत्ति जता दी है।    

तेज प्रताप का बड़ा बयान 

दरअसल, पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’बनाई है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनावी दौरे पर हैं। हाल ही में तेज प्रताप यादव सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर पहुंचे। जैसे ही वे रैली के मंच पर आए, भीड़ में उत्साह छा गया और लोगों ने जोर-जोर से ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

‘जय श्री राम’ नहीं, ‘जय सिया राम’ होना चाहिए

तेज प्रताप ने तुरंत माइक्रोफोन संभालकर भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग सिर्फ ‘जय श्री राम’ का नारा लगा रहे हैं, वह गलत कर रहे हैं। उनका कहना था कि नारा अधूरा है क्योंकि इसमें सीता माता का नाम शामिल नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारा ‘जय सिया राम’ होना चाहिए।

माँ जानकी की धरती को नमन

तेज प्रताप ने आगे कहा कि यह जानकी की धरती है और मैं इस धरती को माथे से लगाने का काम करता हूं। इस रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और तेज प्रताप की इस प्रतिक्रिया ने समर्थकों का दिल भी जीत लिया। हालांकि News4nation इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

NSIT
Nsmch