LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Accident In Sitamarhi: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, 3 युवक की मौत, बारात जाते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक की लहर

Accident In Sitamarhi: सीतामढ़ी में बारातियों की दो बाइकों की टक्कर हो गई है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

Accident In Sitamarhi
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर- फोटो : Reporter

Accident In Sitamarhi: सीतामढ़ी में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मुजफ्फरपुर जिले के जजुआढ़ थाना क्षेत्र के जजुआढ़ पश्चिमी पंचायत के सरपंच मनीष कुमार के भाई राहुल कुमार की बारात कोठिया गांव से सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के मझौल आ रही थी।

मझौल चौक के पास एनएच 527 पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मझौल के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मुजफ्फरपुर से आ रही बारात की एक बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक की भी मौत हो गई।

मृतकों में सोनू कुमार , जजुआढ़ थाना क्षेत्र, चंदेश्वर महती, मझौल, दिनेश उर्फ दीपक पंडित, मझौल शामिल हैं।

इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी पहचान शिवम कुमार  और कलित राम  के रूप में हुई है। दोनों जजुआढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

NSIT
Nsmch

नानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि रात करीब 10 बजे यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट