LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

मानवता का कत्ल! छात्र की लाश सड़क पर पड़ी रही और लोग लूटते रहे मछली, शर्मसार हुई इंसानियत

सीतामढ़ी के पुपरी में पिकअप की टक्कर से सातवीं के छात्र रितेश की मौत हो गई। हादसे के बाद लोग संवेदना दिखाने के बजाय सड़क पर बिखरी मछली लूटने में व्यस्त दिखे। पुलिस ने पिकअप जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

मानवता का कत्ल! छात्र की लाश सड़क पर पड़ी रही और लोग लूटते र

Sitamarhi : बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने सातवीं कक्षा के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन इस त्रासदी से भी अधिक भयावह वह दृश्य था, जहाँ एक तरफ बच्चा खून से लथपथ पड़ा था और दूसरी तरफ लोग सड़क पर बिखरी मछलियाँ लूटने में मशगूल थे।

कोचिंग जा रहे मासूम के लिए आखिरी सुबह बनी पिकअप की रफ्तार

मृतक छात्र की पहचान संतोष दास के पुत्र रितेश कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी सुनहरे भविष्य के सपने लेकर कोचिंग के लिए घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछली से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे इतनी जोरदार टक्कर मारी कि रितेश संभल भी नहीं पाया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप पलट गई और उस पर लदी मछलियाँ सड़क पर बिखर गईं।

लाश के पास सिसकता रहा परिवार, लोग दिखाते रहे संवेदनहीनता

हादसे की खबर मिलते ही जब माता-पिता मौके पर पहुंचे, तो अपने इकलौते लाल का बेजान शरीर देख उनका करुण क्रंदन पथरीले दिल को भी पिघला देने वाला था। लेकिन समाज की संवेदनहीनता की हद तब पार हो गई, जब स्थानीय लोग और राहगीर घायल की मदद करने या परिजनों को ढांढस बंधाने के बजाय, सड़क पर गिरी मछलियों को झोले और बोरे में भरकर लूटने लगे। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची थी, लेकिन मछली लूटने वालों के हाथ नहीं कांपे।

ग्रामीणों का आक्रोश और पुलिसिया कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। इस घटना से पूरे गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और क्षेत्र में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अविनाश कुमार