LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Sitamarhi suicide case: सीतामढ़ी सदर अस्पताल आत्महत्या मामला! डॉ. सुधा झा पर गंभीर आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

Sitamarhi suicide case: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में स्टाफ नर्स आशीष शर्मा की आत्महत्या मामले में तत्कालीन उपाधीक्षक डॉ. सुधा झा पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है।

Sitamarhi suicide case:
सीतामढ़ी सदर अस्पताल - फोटो : news4nation

Sitamarhi suicide case: सदर अस्पताल में सीतामढ़ी कार्यरत स्टाफ नर्स आशीष शर्मा की आत्महत्या मामले में अस्पताल की तत्कालीन उपाधीक्षक डॉ. सुधा झा पर गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच कर रही द्वि-सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्कालीन उपाधीक्षक से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल, सीतामढ़ी की उपाधीक्षक डॉ. सुधा झा से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। 

विभागीय आदेश संख्या-458(9), दिनांक 16 मई 2025 के तहत गठित द्वि-सदस्यीय जांच समिति ने स्टाफ नर्स आशीष शर्मा की आत्महत्या मामले में अपनी रिपोर्ट समर्पित की, जिसमें डॉ. सुधा झा के विरुद्ध कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. सुधा झा पर आशीष शर्मा को बेवजह बार-बार प्रतिनियुक्त कर प्रताड़ित करने, आईसीयू में मरीज भर्ती करने को लेकर अनैतिक दबाव डालने, सेवा संपुष्टि, मातृत्व अवकाश एवं शिशु देखभाल अवकाश स्वीकृति के लिए 15,000 रुपये की अवैध मांग करने और अधीनस्थ कर्मियों से अभद्र व्यवहार करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

इन आरोपों के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. झा से एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट