LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Sitamarhi News: सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में डॉक्टर के मौजूद न होने पर लोगों ने जमकर काटा बवाल, डीएम के पास पहुंची शिकायत

Sitamarhi News: सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में डॉक्टर के मौजूद न होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। एक घंटे बाद दूसरे डॉक्टर के द्वारा मरीज का इलाज किए जाने के बाद लोग शांत हुए।

 सीतामढ़ी सदर अस्पताल
सदर अस्पताल में लोगों का हंगामा- फोटो : Reporter

Sitamarhi News:  सीतामढ़ी सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में डॉक्टर के मौजूद न होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। एक घंटे बाद दूसरे डॉक्टर के द्वारा मरीज का इलाज किए जाने के बाद लोग शांत हुए। बताया जाता है कि आपातकालीन कक्ष में जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी, उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके चलते वे सूचना देकर चले गए थे। लेकिन विभाग ने दूसरे डॉक्टर को तैनात करने के बजाय आपातकालीन कक्ष को खाली छोड़ दिया था।

जानकारी के अनुसार, डुमरा में होमगार्ड भर्ती के लिए जज्बा एकेडमी द्वारा अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को अभ्यास के दौरान एक बच्चे द्वारा फेंका गया 30 किलो का गोला प्रशिक्षक चंदन मिश्रा के सीने पर जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशिक्षण कर रहे अन्य अभ्यर्थियों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया।

 जहां डॉक्टर के मौजूद न होने पर अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए। स्थिति को देखते हुए जीएनएम सहित अन्य कर्मचारी वहां से चले गए। जिलाधिकारी की शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दूसरे डॉक्टर, डॉ. राजीव कुमार को भेजा। उन्होंने घायल का इलाज किया।

रिपोर्ट- अविनाश कुमार