LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Sitamarhi Mayor: सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक हंगामे की चढ़ी भेंट, आगबबूला हुए मेयर, फेंकी माइक

Sitamarhi Mayor: सीतामढ़ी नगर निगम की सामान्य बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। पार्षदों ने एजेंडा अनदेखी का आरोप लगाया, मेयर ने गुस्से में माइक पटका और बैठक बिना किसी निर्णय के स्थगित करनी पड़ी।

Sitamarhi Mayor
सीतामढ़ी के मेयर को आया गुस्सा!- फोटो : news4nation

Sitamarhi Mayor: नगर निगम सीतामढ़ी के सभागार में मंगलवार (29 जुलाई 2025) को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक भारी हंगामेदार रही। बैठक को बिना किसी निर्णय के स्थगित करनी पड़ी। बैठक की शुरुआत से ही पार्षद आक्रोशित नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा दिए गए मुद्दों को बैठक की चर्चा सूची में शामिल नहीं किया गया। नगर निगम के 32 पार्षदों ने संयुक्त रूप से जलजमाव, साफ-सफाई, संसाधनों की कमी और अन्य विकास संबंधी विषयों को लेकर 48 घंटे पहले संयुक्त रूप से एजेंडा सौंपा था। लेकिन बैठक में इन पर चर्चा की बजाय अन्य विषयों को प्राथमिकता दी गई, जिससे नाराज पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला गरमा गया और सभागार हंगामे से गूंज उठा। 

मेयर रौनक जहां परवेज गुस्से में माइक पटक दिया

इस दौरान मेयर रौनक जहां परवेज ने गुस्से में माइक पटक दिया, वहीं पार्षद सीमांत खिरहर ने बैठक के बीच कुर्सी उठा कर ज़मीन पर पटक दी। इसके बाद मेयर ने बैठक को स्थगित करते हुए सभागार से बाहर निकलने का निर्णय लिया। हालात तब और बिगड़ गए जब कुछ देर बाद मेयर अपने पति आरिफ हुसैन के साथ वापस सभागार में लौटीं। पार्षदों ने बैठक में बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी पर कड़ा ऐतराज जताया और फिर से जोरदार हंगामा शुरू हो गया। 

शोर-शराबा और नारेबाज़ी होती रही

करीब 20 मिनट तक सदन में शोर-शराबा और नारेबाज़ी होती रही। बैठक में विधान पार्षद बंसीधर ब्रजवासी भी मौजूद थे, लेकिन वे भी स्थिति को शांत नहीं करा सके। अंततः बैठक बिना किसी प्रस्ताव के समाप्त हो गई। गौरतलब है कि इस बैठक में शहर के जल संकट, जलजमाव, सड़क सुरक्षा, सफाई व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन हंगामे के चलते एक भी एजेंडे पर विचार नहीं हो सका। पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर पारदर्शिता की कमी और मनमानी का आरोप लगाया है।

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट