LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : परिवहन विभाग के नियमों की ऐसी तैसी, बिना नंबर प्लेट के धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ रही सीतामढ़ी नगर निगम की गाड़ियां

Bihar News : सीतामढ़ी नगर निगम में परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी की जा रही है. जहाँ बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : परिवहन विभाग के नियमों की ऐसी तैसी, बिना नंबर प
परिवहन नियमों की अनदेखी - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : नगर निगम की लापरवाही और परिवहन विभाग की अनदेखी आए दिन शहर की सड़कों पर बड़ा खतरा बनती जा रही है। तमाम सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खुद सीतामढ़ी नगर निगम के द्वारा सफाई कार्य में लगाए गए अधिकांश वाहन बिना रजिस्ट्रेशन,बीमा और पोल्यूशन सर्टिफिकेट  के धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ये वाहन विगत कई वर्षों से इसी स्थिति में शहरी क्षेत्र में परिचालन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

नगर निगम के पास सफाई व्यवस्था के लिए कुल 24 वाहन हैं, जिनमें 12 ट्रैक्टर जो कि आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से चलती है और 10 टीपर नगर निगम के खुद की हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन वाहनों में से एक का भी न तो रजिस्ट्रेशन प्लेट लगा हुआ है। और न ही बीमा एवं पोल्यूशन कराया गया है। जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल होता है। इससे न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि जनता की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई  है। शहरवासियों का कहना है कि एक तरफ नगर निगम टैक्स वसूली के लिए सख्ती दिखा रहा है, वहीं खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। निगम टैक्स चोरी का उदाहरण खुद बन चुका है। यदि निगम के किसी वाहन दुर्घटना होता है तो न वाहन की पहचान होगी, न ही बीमा कंपनी से कोई क्षतिपूर्ति मिल सकेगी।  मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना रजिस्ट्रेशन और बीमा के वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता है। बावजूद इसके न कोई निरीक्षण होता है, न चालान।

नगर निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था के लिए प्रतिदिन दर्जनों वाहन सड़कों पर चलते हैं, जिनमें 10 बॉक्स ट्रिपर, 12 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी मशीन एवं एक सेक्शन मशीन शामिल हैं। इनमें दो टीपर को फॉगिंग के कार्य में लगाया गए है। जबकि इनमें से किसी वाहन का पंजीकरण तक नहीं कराया गया है। इतना ही नहीं, न इनमें नंबर प्लेट है और न ही बीमा दस्तावेज मौजूद हैं। यहाँ तक कि गाड़ी का संचालन किस चालक के द्वारा किया जाता है इस संबंध में भी विभाग को जानकारी नहीं होती है।

उक्त मामले में प्रभारी नगर आयुक्त कुलदीप सिन्हा ने बताया कि निगम के सभी गाड़ियों पर नंबर प्लेट है। साथ ही परिवहन विभाग के अनुरूप सभी का रजिस्ट्रेशन और बीमा उपलब्ध है। सफाई कि गाड़ी आउट सोर्सिंग कंपनी कि है, बिना पेपर अपडेट के निगम कैसे आउट सोर्सिंग कि गाड़ियों को लेगा, सभी गाड़ियों का निबंधन है। वही ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में नगर आयुक्त से उक्त मामले की जानकारी ली जायेगी। एसेंशियल ड्यूटी में उपयोग होने के कारण डायरेक्टली गाड़ियों को टच नहीं किया जाता है।  क्योंकि शहर के साफ सफाई का मामला प्रभावित न है। हालाकि नियम सभी के लिए एक समान है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट