LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Marriage in police station: महिला थाना बना शादी का मंडप, धूमधाम से कराई गई प्रेमी युगल की शादी, जानिए पूरा मामला

Marriage in police station: थाने में अक्सर अपराध के ही मामले आते हैं, लेकिन थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर क्षेत्र के प्रेमी युगल की स्वजन की उपस्थिति में धूमधाम से शादी कराई गई।...

Marriage in police station
हिला थाना बना शादी का मंडप- फोटो : Reporter

Marriage in police station: एक प्रेमी जोड़े के लिए थाने में शादी का मंडप सजाया गया। शिव मंदिर में इस जोड़े की धूमधाम से शादी आयोजित की गई, जिसमें दोनों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। इस प्रेमी युगल के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे।

महिला थानाध्यक्ष की पहल पर महिला थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े की भव्य शादी कराई गई। इस विवाह के साक्षी थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी और दोनों पक्षों के परिवारजन रहे। सोनबरसा प्रखंड के प्रेमी युगल ने महिला थाना के शिव मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस अवसर पर थाने के पुलिसकर्मियों ने बारातियों की भूमिका निभाई। 

महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज ने हिंदू परंपरा के अनुसार सभी आवश्यक सामग्री अपने निजी खर्च पर मंगवाई। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद स्वरूप वस्त्र और श्रृंगार सामग्री प्रदान की। थाना परिसर में आयोजित इस अनोखे विवाह को देखने के लिए आसपास के लोग उत्सुक दिखे। सुपैना लोहखर गांव के राम संजीवन ठाकुर और बसतपुर गांव की खुशबू कुमारी का प्रेम प्रसंग तीन वर्षों से चल रहा था। खुशबू के गर्भवती होने पर भी दोनों परिवारों की सहमति नहीं बन पाई थी।

NSIT
Nsmch

प्रेमिका के माता-पिता प्रेमी के स्वजन पर शादी करने का दबाव बनाने लगे, लेकिन प्रेमी के स्वजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। प्रेमिका के स्वजन ने न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया।

 अंततः, राम संजीवन और खुशबू ने महिला थाने में न्याय और सुरक्षा की प्रार्थना की, जिसके बाद परिजनों को बुलाकर आपसी सहमति से उनका विवाह संपन्न कराया गया।

 अविनाश कुमार की रिपोर्ट