LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, बिहार में 7 दिनों में 17 मर्डर, व्यवसायियों ने आज किया बंदी का ऐलान

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं आज हत्या के खिलाफ व्यवसायियों ने बंदी का ऐलान कर दिया है...

Businessman murdered
Businessman murdered - फोटो : social media

Bihar Crime News: बिहार में अपराध पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। बीते सात दिनों में राज्य में 17 से अधिक हत्याओं की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शनिवार रात राजधानी पटना और सीतामढ़ी से दो बड़ी वारदातों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना सीतामढ़ी से सामने आई। जहां शहर के सबसे व्यस्त इलाके मेहसौल चौक पर शनिवार रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने कारोबारी पुटू खान को गोली मार दी।

कारोबारी की हत्या

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुटू खान को एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन मौके पर पहुंचे और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इस घटना के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश है और लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यवसायियों ने किया बंदी का ऐलान 

एसपी अमित रंजन ने कहा कि, मामले की जांच विभिन्न एंगल से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से अपराधियों की तलाश में जुटी है। वहीं जानकारी अनुसार हत्या के खिलाफ आज सीतामढ़ी में सभी दुकानें बंद रहेंगे। व्यवसायियों ने सभी दुकानों को बंद रखने का अह्वान किया है। 

पटना के कंकड़बाग में पार्क में फायरिंग

दूसरी घटना पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से सामने आई। शनिवार रात एफ सेक्टर पार्क में बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5-6 राउंड फायरिंग की। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर पार्क में मौजूद लोग घबरा गए और अपनी जान बचाकर भागने लगे। कुछ देर में पूरा पार्क खाली हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश फायरिंग के बाद स्कूटी से फरार हो गए। मौके पर पहुंची कंकड़बाग पुलिस ने पार्क में कैम्प कर जांच शुरू की और घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं।

NSIT
Nsmch

बढ़ते अपराधों से दहशत में लोग

गौरतलब है कि बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पटना में हाल ही में मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या हुई थी। इसके अलावा बालू कारोबारी, निजी स्कूल संचालक और एक दुकानदार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी तरह नालंदा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में भी हत्या की वारदातें सामने आई हैं। चुनाव नजदीक आते देख विपक्षी दल राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगा रहे हैं।