LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

दो मासूम बच्चों संग मां को तालाब में फेंका, 5 दिन बाद मिला शव, पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना

एक तालाब से 31 वर्षीय अंशु देवी और उनके दो मासूम बेटों—चार वर्षीय ऋषभ और महज एक साल के रॉकेट—के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किए गए हैं। तीनों पांच दिन से लापता थे।

दो मासूम बच्चों संग मां को तालाब में फेंका, 5 दिन बाद मिला श

Sitamarhi - जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पथराही गांव में रविवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव तालाब में उपलाते मिले। मृतकों में नरहा गांव की अंशु देवी और उनके दो मासूम बेटे शामिल हैं, जो बीते 21 जनवरी से लापता थे। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एसडीआरएफ की मदद से जांच तेज कर दी है। 

तालाब में शव देख कांप उठे ग्रामीण

रविवार की सुबह पथराही गांव के बगीचे के पास स्थित तालाब में जब महिलाएं दैनिक कार्यों के लिए पहुंचीं, तो पानी में शवों को तैरते देख उनके होश उड़ गए। शोर मचते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला और उसके छोटे बेटे का शव निकाला, जबकि बड़े बेटे का शव एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया। 

लापता होने के 5 दिन बाद मिला शव

मृतकों की पहचान नरहा गांव निवासी राकेश राय की पत्नी अंशु देवी (31 वर्ष), उनके चार वर्षीय पुत्र ऋषभ और एक वर्षीय पुत्र रॉकेट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशु देवी 21 जनवरी की शाम को ही बच्चों के साथ ससुराल से निकली थीं, लेकिन वह न तो मायके पहुंचीं और न ही घर वापस आईं। परिजनों ने हर संभावित जगह उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 22 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल

इस दुखद घटना के बाद मृतका के मायके वालों और ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। परिजनों का सीधा आरोप है कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद बाजपट्टी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने 22 तारीख को ही मोबाइल लोकेशन या अन्य तकनीकी जांच शुरू कर दी होती, तो शायद इन तीन जिंदगियों को बचाया जा सकता था। 

NSIT
Nsmch

\हत्या या आत्महत्या? पोस्टमार्टम का इंतजार

परिजनों का स्पष्ट कहना है कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि हत्या है। उनके अनुसार, तीनों को मारकर शव तालाब में फेंके गए हैं। इधर, बाजपट्टी थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला देर रात का लग रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। 

जांच के लिए पहुंचे वरीय अधिकारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुपरी एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे।