LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Election 2025 - राजद से निकाले जाने के बाद रितु जायसवाल ने तेजस्वी पर किया बड़ा हमला – तीसरे नंबर के लिए लड़ रही है राजद कैंडिंडेट, टिकट बांटते ही हार गई पार्टी

Bihar Election 2025 - परिहार में होने वाली चुनावी सभा से ठीक पहले, रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट लिखकर पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला है।

Bihar Election 2025 - राजद से निकाले जाने के बाद रितु जायसवा

Sitamarhi - सीतामढ़ी जिले की परिहार सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को उसकी बागी नेता और निर्दलीय उम्मीदवार रितु जायसवाल से खुली चुनौती मिल रही है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव की बुधवार को परिहार में होने वाली चुनावी सभा से ठीक पहले, रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक तीखा पोस्ट लिखकर पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला है। उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा है कि जनता परिहार को लोकसभा चुनाव वाले पूर्णिया की तरह बना देगी, जहाँ राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

टिकट कटने और बागी होने की पृष्ठभूमि

राजद महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रहीं रितु जायसवाल 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में परिहार से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गायत्री देवी से मात्र 1569 वोटों के अंतर से हार गई थीं और इस बार फिर यहीं से लड़ना चाहती थीं। हालांकि, पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नज़रअंदाज़ करते हुए, इस बार टिकट लालू यादव के पुराने सहयोगी रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता गुप्ता को दे दिया। रितु जायसवाल को तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी जिले की ही बेलसंड विधानसभा सीट से लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने दूसरी सीट से लड़ने से मना कर दिया और बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर गईं।

पूर्णिया की हार की दिलाई याद

रितु जायसवाल ने अपने पोस्ट में लोकसभा चुनाव में निर्दलीय पप्पू यादव के हाथों पूर्णिया में राजद प्रत्याशी बीमा भारती की हार की याद दिलाई है, जहाँ पप्पू के खिलाफ तेजस्वी ने कैंप भी किया था, पर बीमा भारती कुछ हज़ार वोट के साथ जमानत गंवा बैठी थीं। इसी संदर्भ का उपयोग करते हुए, रितु ने तेजस्वी को सीधे संबोधित किया: "आज तेजस्वी परिहार आ रहे हैं- उस उम्मीदवार के लिए वोट मांगने, जो अभी तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं। राजद ने परिहार की सीट उस दिन ही गंवा दी थी, जिस दिन कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज करके परिहार का सिंबल बांटा गया था।"

निर्दलीय उम्मीदवार की मज़बूत दावेदारी

अपने बगावती कदम को जनता का समर्थन बताते हुए रितु जायसवाल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि वह आज "परिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार विधायक के खिलाफ मजबूती से डटी हुई हैं।" वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नज़र आती हैं और यह दावा करती हैं कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी ने राजद को इस सीट की लड़ाई से बाहर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

तेजस्वी को सलाह: 'बाकी 242 सीटों पर ध्यान दें'

रितु जायसवाल ने तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए अपने पोस्ट का समापन किया। उन्होंने कहा: "तेजस्वी से बस इतना कहना है- बिहार की बाकी 242 सीटों पर ध्यान दीजिए, परिहार को पूर्णिया बनाने का फैसला यहां की जनता पहले ही कर चुकी है।" परिहार सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। तेजस्वी की सभा से पहले रितु का यह बयान, टिकट वितरण से उपजे असंतोष को उजागर करता है और राजद के लिए यह सीट एक बड़ी चुनौती बन गई है।