LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

सीतामढ़ी बनी सियासत का संग्राम स्थल, राहुल-प्रियंका-तेजस्वी ने जानकी मंदिर में आशीर्वाद लेकर बढ़ाई वोटर अधिकार यात्रा की रफ्तार, तेजस्वी का एनडीए पर तीखा वार

Voter adhikar yatra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक साथ सीतामढ़ी की पावन धरती पर कदम रखकर राजनीति में नया जोश भर दिया।

Voter adhikar yatra
सीतामढ़ी बनी सियासत का संग्राम स्थल- फोटो : reporter

Voter adhikar yatra:बिहार की राजनीति इस वक्त उफान पर है। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा गुरुवार को अपने 12वें दिन सीतामढ़ी पहुंची, जहां जनता का उत्साह चरम पर दिखा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक साथ सीतामढ़ी की पावन धरती पर कदम रखकर राजनीति में नया जोश भर दिया।

नेता डुमरा हवाई फील्ड से सीतामढ़ी शहर होते हुए रजत द्वार पहुंचे और वहां से माता जानकी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। जनसभा से पहले तीनों नेताओं ने माता जानकी से आशीर्वाद लिया। यह दृश्य न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसके जरिए महागठबंधन ने जनता के दिलों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का संकेत भी दिया।

इससे पहले बुधवार की देर शाम से ही सीतामढ़ी और आसपास के इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। रीगा, बैरगनिया और शहर के चप्पे-चप्पे पर इंडिया गठबंधन के झंडे, पोस्टर और नारेबाजी ने माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया।

सीतामढ़ी की जमीन गुरुवार को महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की गूंज से थर्रा उठी। सभा में जब राजद नेता तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे तो भीड़ ने नारों से माहौल को चुनावी रणभूमि में बदल दिया। तेजस्वी ने लोगों से साफ अपील की  “अब वक्त आ गया है बिहार में सरकार बदलने का। जनता को उनके अधिकार छीनने वालों को सत्ता से बाहर करना होगा।तेजस्वी ने एनडीए पर तीखा वार करते हुए कहा “एनडीए का असली मतलब है  नहीं देंगे अधिकार। आज लोगों को कमाई चाहिए, दवाई चाहिए और कार्रवाई चाहिए, लेकिन सरकार ने घूसखोरी और लूट को ही व्यवस्था बना दिया है। छोटे से छोटे काम के लिए घूस देना अनिवार्य हो गया है। ऐसे हालात में बदलाव जरूरी है।मुख्यमंत्री पर करारा तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा  आज बिहार का सीएम सिर्फ नाम का है। असल में सरकार अफसरों और दलालों के भरोसे चल रही है। जनता का हक छीन लिया गया है।

NSIT
Nsmch

तेजस्वी यहीं नहीं रुके। केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा  जुमले से विकास नहीं होता। इनकी सरकार ने पहले तो लोगों के वोट के अधिकार की चोरी की। अब धीरे-धीरे राशन कार्ड और योजनाओं के लाभ से भी वंचित कर दिया जा रहा है। यह साफ साजिश है जनता को अधिकार से वंचित करने की।सभा में उमड़े जनसैलाब के बीच तेजस्वी ने जनता को उकसाते हुए कहा  अब नकली सीएम और नकली पीएम को हटाना होगा। देश और बिहार को असली नेताओं की जरूरत है, जो जनता के साथ खड़े हों, न कि सिर्फ भाषण देने वाले हों।

रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के आवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस समर्थक झंडे सजाने और जुलूस की तैयारी में रातभर जुटे रहे। टुन्ना ने साफ कहा मिथिला की धरती कांग्रेस का गढ़ रही है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी यहां से सम्मान पा चुके हैं। अब राहुल गांधी के कदम पड़ने से फिर से वही ऐतिहासिक माहौल लौट आया है।

पूरे जिले में राहुल-प्रियंका-तेजस्वी की मौजूदगी को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है। वोटर अधिकार यात्रा अब महज राजनीतिक कार्यक्रम न होकर, जनाधिकार और बदलाव की पुकार बन गई है। सवाल यह है कि क्या सीतामढ़ी से उठी यह राजनीतिक आंधी आने वाले चुनावों में सत्ता की बिसात उलटने का माद्दा रखती है, या यह सिर्फ एक सियासी ताकत प्रदर्शन भर साबित होगी?