LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

bihar Crime - पुलिस ने 48 घंटे तक अभियान चलाकर मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, सप्लायर सहित तीन गिरफ्तार

bihar Crime - पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस दौरान सप्लायर सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।

bihar Crime - पुलिस ने 48 घंटे तक अभियान चलाकर मिनी गन फैक्ट

Sitamarhi -- जिला पुलिस ने सीतामढ़ी और शिवहर जिला में छापेमारी अभियान चला मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए हथियार बनाने वाले कारोबारी सप्लायर समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। 

48 घंटे चले इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने अलग अलग स्थानों से वही दो बंदूक और एक देसी कट्टा समेत कारतूस बरामद किया है। इसकी पुष्टि एसडीपीओ सदर वन राजीव कुमार सिंह ने पुनौरा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान की है। 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अमित रंजन को सूचना मिली थी कि पुनौरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है, सूचना के सत्यापन और अग्रतर कार्यवाही को लेकर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर वन राजीव कुमार सिंह और पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम का गठन किया गया। 

जिनके द्वारा बीते 48 घंटे से थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाको में सर्च अभियान चलाया गया। जिसमे पुनौरा थाना क्षेत्र के रंजीतपुर और रीगा थाना क्षेत्र के गिरमिसानी गावं से दो सप्लायर को गिरफ्तार किया है। दोनों के निशानदेही के आधार पर पुलिस ने हथियारों को बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने शिवहर जिला से हथियार बनाने के सामानों के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। 

NSIT
Nsmch

एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान हथियार बनाने वाले सामान, ग्राहकों और सप्लायरो का नाम नंबर वाली डायरी, हथियार मांगने के लिए कुरियर से मंगाए गए कई साक्ष्य मिले है। जिसकी जाँच की जा रही है, उन्होंने बताया इस पुरे मामले में छह लोगो के नाम सामने आये है जिसमे तीन कि गिरफ्तारी कि जा चुकी है वही अन्य कि तलाश को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट