LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Pakistani love through Bihar: कोर्ट और सरकार के फैसले के बीच फंसी खादिजा , पहलगाम के पेंच में उलझा पाकिस्तानी नजनीं का इश्क, अब क्या होगा...

Pakistani love through Bihar: गर बाजी इश्क की बाजी है, जो चाहो लगा दो डर कैसा,गर जीत गए को क्या कहना हारे भी तो बाजी मात नही।लेकिन अब पाकिस्तान की खादिजा का इश्क कोर्ट और सरकार के फरमान के बीच में फंस गया है।

Pakistani love through Bihar
पहलगाम के पेंच में उलझा पाकिस्तानी खादिजा का इश्क- फोटो : social Media

Pakistani love through Bihar: मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देख कर जीते है जिस काफिर पे दम निकले। इश्क का भूत सिर पर चढ़ा, उस की याद आई और  पाकिस्तान से बिना वीजा नेपाल के रास्ते  बिहार के सीतामढ़ी होते हुए भारत की सीमा में आ गई। पकड़ी भी गई। अब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करते हुए 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया था। इसी बीच बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत आईं पाकिस्तान की खादिजा नूर का मामला उलझता नजर आ रहा है।

सीतामढ़ी के भिट्ठामोड़ बॉर्डर पर 8 अगस्त 2022 को एसएसबी ने खादिजा और उसके प्रेमी सैयद हैदर को पकड़ा था। जहां हैदर को जमानत मिल गई थी, वहीं खादिजा ढाई साल जेल में रही और हाल ही में पटना हाईकोर्ट से सशर्त जमानत पाई।

कोर्ट ने शर्त रखी थी कि खादिजा को हर महीने कोर्ट में हाजिरी लगानी होगी। अब गृह मंत्रालय के आदेश और कोर्ट के निर्देश के बीच खादिजा की स्थिति असमंजस में है।

वर्तमान में वह हैदराबाद में अपने प्रेमी सैयद हैदर के साथ शादी कर रह रही है। सीतामढ़ी पुलिस कानूनी सलाह ले रही है और तेलंगाना पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। अगर खादिजा कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ वारंट जारी हो सकता है।

NSIT
Nsmch