LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Pakistani Girl Bail: पाकिस्तानी लड़की को सीतामढ़ी की जेल से मिली आजादी! प्यार के खातिर अपने प्रेमी के लिए आ गई थी भारत

ढाई साल पहले अपने प्रेमी से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तानी युवती खादिजा नूर को अब जमानत मिल गई है। जानें, कैसे हाईकोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी।

Pakistani Girl Bail: पाकिस्तानी लड़की को सीतामढ़ी की जेल से
pakistani girl gets bail from Jail- फोटो : AI GENERATED

Pakistani girl gets bail from Patna high court: पाकिस्तानी युवती खादिजा नूर, जो ढाई साल पहले अपने प्रेमी से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उसे अब जमानत मिल गई है। अगस्त 2022 में सीतामढ़ी जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर उसे पकड़ा गया था। तब से वह जेल में थी, लेकिन अब उसे पटना हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है।

प्रेमी और उसके भाई ने दिया जमानत

खादिजा नूर को 18 अक्टूबर 2022 को जमानत मिल गई थी, लेकिन कागजी प्रक्रियाओं और जमानतदार की समस्या के कारण उसे इतने दिनों तक जेल में रहना पड़ा। हाल ही में उसके प्रेमी सैयद हैदर और उसके भाई ने जमानतदार बनकर उसे जेल से बाहर निकलवाया। अब नूर अपने प्रेमी हैदर के साथ भारत में ही रह सकेगी, लेकिन सैयद हैदर का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।

कैसे हुई थी गिरफ्तारी?

खादिजा नूर का प्रेमी सैयद हैदर हैदराबाद का रहने वाला है। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था और वहीं से दोनों में प्रेम हो गया। नूर करीब ढाई साल पहले अगस्त 2022 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी। सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा मोड़ बॉर्डर पर पहुंचते ही उसे एसएसबी ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उस समय नूर का प्रेमी हैदर भी बॉर्डर पर मौजूद था। उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद सीतामढ़ी सिविल कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी।

प्रेमी की कोशिशें रंग लाईं

हैदर ने जेल से बाहर आने के बाद अपनी प्रेमिका की जमानत कराने के लिए कड़ी मेहनत की, जो अब जाकर सफल हुई है। पटना हाईकोर्ट से खादिजा नूर को जमानत मिलने के बाद अब वह अपने प्रेमी हैदर के साथ भारत में ही रह सकेगी। हालांकि, कोर्ट ने उसे हर महीने थाने और कोर्ट में हाजिरी लगाने का आदेश दिया है।

NSIT
Nsmch

क्या है कोर्ट का आदेश?

हाईकोर्ट ने नूर को जमानत देने के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। नूर को हर महीने कोर्ट और थाने में हाजिरी देनी होगी। हालांकि, इस फैसले के बाद हैदर और नूर ने राहत की सांस ली है और वे अब एक साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं।