LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Samriddhi Yatra: नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी सीतामढ़ी, शिवहर में 59 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Samriddhi Yatra: बिहार की राजनीति में विकास की ज़ुबान बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 19 जनवरी को ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे दिन सीतामढ़ी और शिवहर की धरती पर कदम रखेंगे।

Nitish s Samriddhi Yatra Reaches Sitamarhi 59 Cr Projects fo
नीतीश की समृद्धि यात्रा आज पहुंचेगी सीतामढ़ी, शिवहर - फोटो : social Media

Samriddhi Yatra:  बिहार की राजनीति में विकास की ज़ुबान बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 19 जनवरी को ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे दिन सीतामढ़ी और शिवहर की धरती पर कदम रखेंगे। सत्ता और सियासत के संगम वाली यह यात्रा न सिर्फ योजनाओं का उद्घाटन है, बल्कि जनता से सीधा संवाद और भविष्य की राजनीति का पैग़ाम भी है। नीतीश कुमार सुबह 10 बजे पटना से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर करीब 10.30 बजे सीतामढ़ी के बेलसंड पहुंचेंगे।

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री लगभग 546 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। यहां बागमती नदी पर बने पुल का उद्घाटन सुबह 11 बजे किया जाएगा, जिसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह पुल सिर्फ आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि बाढ़ से जूझते इलाके के लिए राहत और सुरक्षा की नई उम्मीद है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बागमती नदी के तटबंध पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि सुरक्षा और टिकाऊपन पर कोई सवाल न उठे।

मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम बेलसंड स्थित हितनारायण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। पुल उद्घाटन के बाद वे स्कूल परिसर में लगाए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े स्टॉल का मुआयना करेंगे। इसके बाद स्कूल के हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी, जहां योजनाओं की प्रगति और ज़मीनी हकीकत पर चर्चा होगी। इसके बाद स्कूल के मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम के ज़रिये मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे और नई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

करीब आधे घंटे सीतामढ़ी में बिताने के बाद मुख्यमंत्री शिवहर के लिए रवाना होंगे। शिवहर जिले के लिए भी नीतीश कुमार विकास की पोटली लेकर पहुंच रहे हैं। यहां करीब 58 करोड़ रुपये की लागत वाली 103 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित है, जो जिले की बुनियादी ज़रूरतों को मजबूती देगा।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सड़कों की मरम्मत, गड्ढों की भराई, नियमित सफाई और सरकारी भवनों की रंगाई-पुताई कराई गई है। नगर निकाय लगातार सफाई अभियान चला रहा है, ताकि जिले की साफ-सुथरी छवि पेश की जा सके। साफ है, समृद्धि यात्रा के बहाने नीतीश कुमार विकास, संवाद और भरोसे की राजनीति को एक बार फिर जनता के सामने रखने की कोशिश में हैं।