LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Crime : प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर हुई मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिं
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के भिस्सा चौक पर बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना शनिवार शाम की है जब अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और भीड़भाड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

भीड़ के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट

मृतक की पहचान भिस्सा वार्ड संख्या 35 निवासी रामबाबू राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामबाबू राय शाम के समय चौक पर चिकन खरीद रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाते हुए गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोली लगने से रामबाबू राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

मृतक का आपराधिक इतिहास और बदले की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक रामबाबू राय का खुद का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि महज एक माह पूर्व इसी गांव के एक स्कूली छात्र की हत्या हुई थी, जिसमें रामबाबू राय को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह हत्या उस पुरानी रंजिश या प्रतिशोध का परिणाम हो सकती है।

इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

सरेआम हुई इस हत्या के बाद पूरे भिस्सा चौक पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

अविनाश की रिपोर्ट