LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

सीतामढ़ी जंक्शन पर हड़कंप: परिसर में रखे पाइपों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

बिहार के सीतामढ़ी जंक्शन परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब .यहां रखे पाइपों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की उठ रही लपटों को देख वहां लोगों की भीड़ लग गई।

सीतामढ़ी जंक्शन पर हड़कंप: परिसर में रखे पाइपों में लगी भीषण

Sitamarhi - बिहार के सीतामढ़ी जंक्शन पर आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब स्टेशन परिसर में रखे पाइपलाइन के भारी-भरकम पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुआं दिखाई देने लगा, जिससे स्टेशन पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

दोपहर 1 बजे सुलगने लगी थी चिंगारी


 घटना के संबंध में जीआरपी (रेलवे पुलिस) के पदाधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे के आसपास परिसर में रखे पाइपों से अचानक चिंगारी निकलती देखी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को दी गई।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू


NSIT
Nsmch

 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू


फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी पदाधिकारी ने बताया कि यह जांच का विषय है कि रखे हुए पाइपों में आग कैसे लगी। रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके।

(सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट)