LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar news - कांवरिया बनकर गए नीतीश कुमार की बागमती नदी में डूबने से हुई मौत, नदी की तेज धारा की चपेट में आए दस लोग

Bihar news - कांवरिया बनकर गए नीतीश कुमार सहित 10 लोग बागमती नदी में डूबने लगे, जिसमें दो की मौत हो गई।

Bihar news - कांवरिया बनकर गए नीतीश कुमार की बागमती नदी में

Sitamarhi - बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आयी है, जहां नेपाल में बागमती नदी से जल लेने गए दस  कांवरिये तेज धारा के साथ बह गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने आठ को नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं दो को  बचाया नहीं जा सका। जिसमें एक कांवरिया का  शव   बरामद  किया गया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

नीतीश कुमार है मृतक का नाम

मृतक की पहचान सोनबरसा प्रखंड की हनुमाननगर पंचायत के घुरघुरा गांव निवासी दिलीप राउत के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। वहीं लापता मढिया पंचायत के जमुआहा गांव निवासी शिवशंकर साह के 15 वर्षीय पुत्र पवन साह की तलाश जारी है। मृतक का शव गांव पहुंच गया है।

नदी में कर रहे थे स्नान, अचानक तेज हो गया बहाव

सभी लोग शुक्रवार की सुबह भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए बागमती नदी में गए थे। जलबोझी के पूर्व सभी कांवरिया बागमती नदी में स्नान कर रहे थे। अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और सभी बह गए। शोरगुल पर जुटे लोगों ने कांवरियों को बाहर निकाला।