LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar news - जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पीला अक्षत लेकर निमंत्रण दे रहे भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष, कहा - यह ऐतिहासिक पल, बनें साक्षी

Bihar news - जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पीला

Sitamarhi - मिथिला की पावन धरती एक बार फिर ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। जिले के पुनौराधाम में माता जानकी के भव्य मंदिर निर्माण के शुरू होने को लेकर आठ अगस्त को भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जाना है। 

 इस पावन मौके को जन-जन की भागीदारी से ऐतिहासिक और धार्मिक रूप देने की तैयारी हो रही है। पूरे मिथिलांचल में व्यापक तैयारी की जा रही है आसपास के जिले के लोगों को इस पल का साक्षी बनने को लेकर निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है भाजपा के तमाम कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष के खुद  पूरे शहर का भ्रमण कर पीला अक्षत लेकर इस कार्यक्रम की निमंत्रण लेकर पहुंच रहे है वही लोगों से अपील कर रहे है कि इस दिन सभी लोग दीपोत्सव मनाए। बताते चले कि इस मंदिर के शिलान्यास को लेकर 11 नदियों के जल के साथ इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाना है।

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट