LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar Crime News : सीतामढ़ी में भतीजे ने आपसी विवाद में चाचा को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : सीतामढ़ी में आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सीतामढ़ी में भतीजे ने आपसी विवाद में चाचा
भतीजे ने चाचा को मारी गोली - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : शहर में कोट बाजार में आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी की पहचान कोट बाजार निवासी गुलजार प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार श्रीवास्तव के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार लगभग दो वर्षों से किसी बात को लेकर दोनों परिवार के लोगों के बीच विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत जख्मी के परिवार के द्वारा पूर्व में की जा चुकी है। आज अचानक सुनील कुमार अपने घर बैठे थे। तभी आदर्श कुमार के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी के परिवार के द्वारा बताया गया कि दो वर्ष पूर्व उनके घर में जाकर उन सभी के द्वारा मारपीट किया गया था।

इस मामले में हमलोगों का केश न्यायालय में चल रहा है। उस समय से उन सभी के द्वारा धमकी दिया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई। वही उक्त मामले को लेकर सदर डीएसपी 1 राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी को चिन्हित कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट