LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar News : सीतामढ़ी में स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : सीतामढ़ी में स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करना महंगा पड़ गया. पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : सीतामढ़ी में स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करना पड़
अवैध वसूली करना पड़ा महंगा - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : सीतामढ़ी पुलिस ने नगर निगम क्षेत्र में मुख्य चौक चौराहा पर प्रवेश शुल्क एवं बस पड़ाव शुल्क के नाम पर अवैध रूप से वसूली करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर एसडीपीओ वन रामकृष्ण के नेतृत्व में नगर थाना, मेहसौल थाना, डुमरा थाना एवं पुनौरा थाना पुलिस एक साथ शहर के एंट्री पॉइंट समेत विभिन्न चौक चौराहा से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पकड़ाए व्यक्ति में गौशाला चौक से दीपक झा जो की संतोष पटेल एवं प्रेम पटेल के कहने पर वसूली का काम करता था। वही रीगा रोड टेंपो स्टैंड के समीप से प्रमोद कुमार जो की संतोष पटेल एवं प्रेम पटेल के कहने पर वसूली का कार्य करता था। मोहम्मद नौशाद को सीतामढ़ी जंक्शन कैंपस से, स्टेशन रोड स्थित बाबा हनुमान मंदिर से मोहम्मद उमर को आजाद चौक से मोहम्मद शमी को पकड़ा गया है। पुलिस सभी मामले पर पकड़े व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। 

बता दे शहर के एंट्री पॉइंट पर कई महीनों से खुलेआम अवैध वसूली का काम धड़ल्ले से किया जा रहा था। जिसकी शिकायत नगर निगम को मिलने पर प्रभारी नगर आयुक्त कुलदीप सिन्हा ने पुलिस के सहयोग से जांच किया था। जिसमें उन्होंने इस घटना को सही पाने पर इसकी शिकायत  पुलिस को कारवाई के लिए दिया। वही उन्होंने बताया कि अधिकृत चक महिला बस पड़ाव एवं टेपों स्टैंड विश्वनाथपुर में पहचान पत्र एवं पावती रसीद के साथ लेना है लेकिन ठीक उल्टा किया जा रहा था। गाड़ियों को चौक चौराहों पर रोककर लेना अपराध है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट